मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने ईडी को, सभी पक्षों को चार्जशीट और केस से जुड़े अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की एक अदालत ने आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 10 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी अंतरिम जमानत बढ़ा दी. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत बढ़ी

बता दें कि जांच एजेंसी ने 17 अगस्त को जैकलीन फर्नांडीज को मामले में आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए आरोपपत्र दाखिल किया था. सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी गिफ्ट की थी. उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्यों को कई महंगी कारें, महंगे बैग, कपड़े, जूते और महंगी घड़ियां भी उपहार में दी थीं. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को धोखा देने का आरोप है.

Also Read: Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट के बाहर से सामने आई तस्वीरें
जैकलीन को सुकेश से मिले महंगे गिफ्ट्स

ईडी के पहले चार्जशीट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही ने कहा था कि उन्हें आरोपी सुकेश द्वारा बीएमडब्ल्यू कारों के शीर्ष मॉडल और कई बहुत महंगे उपहार उपहार में दिए गए थे. ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि “जांच के दौरान, जैकलीन फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त, 2021 और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए, जैकलीन ने कहा कि उन्हें गुच्ची, चैनल से तीन डिजाइनर बैग और जिम पहनने के लिए दो गुच्ची से उपहार मिले. एक जोड़ी लुई वुइटन के जूते, दो जोड़ी हीरे के झुमके, दो हेमीज कंगन.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >