Iulia Vantur के बर्थडे बैश में अलग अंदाज में दिखें भाईजान, रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ किया कोजी पोज

Iulia Vantur Birthday: सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई वाले घर में रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

Iulia Vantur Birthday: सलमान खान ने अपनी लॉन्ग टाइम रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का 44वां बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए गुरुवार को अपने मुंबई वाले घर में एक पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ यूलिया का जन्मदिन मनाया. जन्मदिन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, जिसमें एक ग्रुप सेल्फी में यूलिया भाईजान के साथ कोजी मोमेंट शेयर करते दिखीं.

यूलिया ने सलमान के कंधे पर हाथ रख किया पोज

सिंगर मीका सिंह ने एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट कर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में यूलिया सलमान खान के कंधे पर हाथ रखे फोटो के लिए पोज कर रही है. उनके अलावा इस तस्वीर में सलमान खान मीका सिंह के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और पीछे खड़े सिंगर हिमेश रेशमिया की तरफ देख हंस रहे हैं.

Also Read सलमान-यूलिया की डिनर डेट, सामने आया वीडियो

Also Read गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ लेह रवाना हूए सलमान, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे

सलमान के फिल्मों में गा चुकी हैं यूलिया

यूलिया अक्सर सलमान खान की फैमिली फंक्शन या पार्टी में सलमान के साथ नजर आते रहती हैं. इसके अलावा यूलिया ने सलमान खान के साथ प्रोफेशनली भी काम किया है. जैसे कि उन्होंने सलाम की फिल्म सुल्तान में जग घुमिया, राधे में सीटी मार रेस 3 में सेलफिश गया है. इन गानों को खुद सलमान ने लिखा और कंपोज किया है.

हिमेश रेशमिया को सलमान ने किए किस

सलमान ने इस बर्थडे पार्टी में अपने दोस्तों के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवाई. दरअसल, इंस्टाग्राम पर सिंगर हिमेश रेशमिया ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें सलमान भाईजान हिमेश रेशमिया को गाल पर किस करते हुए और उनके साथ पोज देते हुए दिखे. इस वीडियो के नीचे सिंगर ने कैप्शन लिखा कि, “ऐतिहासिक पलों के साथ प्यारी शाम भाई, फैमिली और दोस्तों के साथ.”

मीका को गले लगाते दिखें भाईजान

हिमेश के अलावा सिंगर मीका सिंह और म्यूजिक कंपोजर साजिद जैसे मेहमानों ने भी शिरकत ली थी. इसकी रील सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह बर्थडे गर्ल यूलिया और अन्य मेहमानों के साथ सेल्फी लेते दिखे हैं. वहीं, एक तस्वीर में मीका भाईजान को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >