क्या Sara Ali Khan मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा को कर रही हैं डेट, केदारनाथ से फोटो वायरल

Is Sara Ali Khan Dating Arjun Pratap Bajwa: सारा अली खान इन-दिनों केदारनाथ और मनाली घूम रही हैं. अब एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें उन्हें सुपरमॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ स्पॉट किया गया. नेटिजन्स इसे देखकर अटकलें लगा रहा हैं कि क्या सारा उन्हें डेट कर रही हैं.

Is Sara Ali Khan Dating Arjun Pratap Bajwa: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अभिनेत्री ने साल 2018 में केदारनाथ से डेब्यू किया था, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. बाद में उन्हें जरा हटके जरा बचके, लव आजकल 2, सिम्बा और मर्डर मुबारक जैसी मूवी में देखा गया. अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अब केदारनाथ से उनकी एक तसवीर वायरल हुई है, जिसमें उन्हें मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया.

क्या अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं सारा अली खान

सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ गई थी. जहां से उनकी सुपरमॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ एक तसवीर वायरल हुई. जिसके बाद उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में अटकलें तेज हो गईं. रेडिट पर वायरल हो फोटो में सारा और अर्जुन एक मंदिर में पूजा करते समय एक-दूसरे के करीब खड़े नजर आ रहे थे. जहां अभिनेत्री ने अपना आधा चेहरा ढका हुआ था. वहीं अर्जुन व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जैकेट में दिखाई दे रहे हैं.

सारा और अर्जुन को साथ देखकर फैंस ने किया ये कमेंट

दिलचस्प बात यह है कि जहां अर्जुन सारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, वहीं सारा उन्हें फॉलोबैक नहीं करती हैं. वायरल हो रहे फोटो पर भी दोनों स्टार्स ने अब तक कुछ भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अर्जुन एक पंजाबी राजनेता का बेटा है… वह अच्छा लड़का है. मैं उन्हें अपने दोस्तों के जरिये जानता हूं.. वह दयालु हैं और खुद का करियर बना रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या सारा और अर्जुन डेट कर रहे हैं.. या फिर अचानक उनकी मुलाकात हुई है.”

कौन है अर्जुन प्रताप बाजवा

अर्जुन प्रताप बाजवा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक मॉडल हैं और उन्होंने रोहित और वरुण बल जैसे टॉप डिजाइनरों के लिए वॉक किया है. इसके अलावा ऑस्कर-नामांकित फिल्म निर्माता गिरीश मलिक की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजाज’ में भी दिखाई दिए. उन्होंने 2013 की फिल्म ‘स्लिंग’ में प्रभु देवा के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. अर्जुन को 2022 तक पंजाब की जिला परिषद में कांग्रेस पार्टी के सबसे कम उम्र के प्रतिनिधि के रूप में मान्यता दी गई थी.

Also Read- Ananya Panday: स्कूल में सारा अली खान को देखकर क्यों छिपती थीं अनन्या पांडे, कहा ‘मुझे उनसे डर लगता था’

Also Read- Sara Ali Khan की महंगी ड्रेस पर गिरा जूस, एयर होस्टेस पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, वीडियो देख फैंस के आने लगे ऐसे रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >