Neha Kakkar Pregnant : सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की प्रेग्नेंसी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं. नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बम्प को दिखाते हुए अपने पति रोहनप्रीत के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर में हैशटैग था ख्याल रखा कर. रोहनप्रीत ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की और लिखा कि अब तो कुछ ज़्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा.
उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर ताज़ा खबर ये आ रही है कि नेहा प्रेग्नेंट नहीं है. दरअसल नेहा की बेबी बम्प के साथ जो तस्वीरें हैं वो एक म्यूजिक वीडियो की हैं. नेहा कक्कड़ के पॉपुलर वीडियो ख्याल रखा कर जिसमें असीम रियाज़ और हिमांशी नज़र आए थे, उसका ये लेटेस्ट वर्जन होगा. इसमें नेहा और रोहनप्रीत साथ में नज़र आएंगे.
https://www.instagram.com/p/CI98dE3HROi/
https://www.instagram.com/p/CI7FFCTnX_0/
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की मुलाकात म्यूजिक वीडियो नेहू द ब्याह के सेट पर हुई थी जिसके तुरंत बाद उनदोनों ने 24 अक्टूबर को शादी कर ली थी. वैसे नेहा कक्कड़ के लिए पब्लिसिटी स्टंट करना नया नहीं है. इससे पहले इंडियन आइडल के सेट पर उनका आदित्य नारायण के साथ शादी का प्रोमोशनल स्टंट काफी सुर्खियों में रहा था. यही वजह है कि जब रोहनप्रीत के साथ उनकी ब्याह की बात भी सामने आयी थी तो भी लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट ही समझा था.
https://www.instagram.com/p/CHr_lVaHgjK/
रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोजित ‘राइजिंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.
