Tusshar Kapoor on Extra Expense: बॉलीवुड में फिल्मों का बजट लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच एक्टर-प्रोड्यूसर तुषार कपूर ने फिल्मों में बड़ी टीम रखने के चलन पर अपनी बात कही है. उन्होंने 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि सेट पर करीब 50 वैनिटी वैन देखकर वह हैरान रह गए थे. तुषार ने सवाल उठाया कि क्या फिल्म निर्माण में इस तरह के बड़े खर्च वाकई जरूरी और सही हैं?
Is it Necessary to Spend So Much-Tusshar Kapoor क्या जरूरी है इतना खर्च करना?
‘स्क्रीन’ को दिए एक इंटरव्यू में तुषार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग के दौरान होने वाले रोजाना के खर्च के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि जब वह सेट पर पहुचते थे, तो अपनी वैनिटी वैन तक जाने में करीब पांच मिनट लगते थे, क्योंकि रास्ते में कई वैन खड़ी रहती थी. उन्हें देखकर वह अक्सर सोचते थे कि इतनी सारी वैन और उनके स्टाफ पर हर दिन कितना खर्च होता होगा और क्या यह जरूरी है.
तुषार ने यह भी कहा कि क्या इतने सारे कलाकारों को शामिल करना और इतना बड़ा खर्च करना सही फैसला है? हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशक अहमद खान का एक अलग विजन था और वह भारत में एक नए तरह के जॉनर को पेश करने की कोशिश कर रहे थे.
Don't Work to Satisfy Your Ego: अहंकार या ईगो को संतुष्ट करने के लिए काम न करे
तुषार ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “आपको कुछ सुविधाओं की जरूरत होना स्वाभाविक है. एक मुख्य अभिनेता या अभिनेत्री जिस तरह के दबाव और तनाव में काम करते हैं, उसे देखते हुए अपना अच्छा प्रदर्शन देने के लिए उन्हें आराम, निजी जगह और कुछ बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए. हालांकि हर चीजों की सीमा होती है और ग्रैंड दिखाने के चक्कर में इतना दिखावा नहीं करना चाहिए. जब यह जरूरत से आगे बढ़कर सिर्फ दिखावे और खुद को महत्व देने की आदत बन जाए, तो यह सही नहीं है". किसी काम को केवल अपने अहंकार या ईगो को संतुष्ट करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.
Tusshar Kapoor in Welcome To The Jungle: तुषार की ‘वेलकम टू द जंगल'
तुषार को आखिरी बार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया था. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, परेश रावल और सुनील शेट्टी समेत कई बड़े कलाकार नजर आए. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.
यह भी पढ़े : Golmaal 5: तुषार कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- 80-90 प्रतिशत शूटिंग पूरी
