Angrezi Medium Leaked: रिलीज के कुछ घंटे बाद HD प्रिंट में लीक हुई इरफान और करीना की फिल्म

Angrezi Medium Leaked Online: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज होते ही इसे बड़ा झटका लगा है.

Angrezi Medium Leaked Online: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ (Angrezi Medium) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज होते ही इसे बड़ा झटका लगा है. खबर है कि फिल्म लीक हो गई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा.

खबरों के मुताबिक, अंग्रेजी मीडियम’ को तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) और टेलीग्राम पर लीक किया गया है. इसके कारण फिल्म के निर्माता परेशान है. फिल्म के लीक होने की वजह से फिल्म का कलेक्शन भी मात खायेगा.

कोरोनावायरस को देखते हुए निर्माताओं ने केरल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद रहेंगे. गुरुवार को यह ऐलान किया गया कि कुछ क्षेत्रों में सिनेमाघर और स्कूल बंद रहेंगे, ताकि संक्रामक वायरस को फैलने से रोका जा सके. वहीं, बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन 3.50 से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >