विक्की कौशल ने बेयर ग्रिल्स के साथ अंडरवॉटर एडवेंचर का लिया मजा, कहा- जिंदगी का सबसे यादगार पल…

विक्की कौशल एडवेंचर शो इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर यहां अपने डर का सामना करते दिखेंगे. ये एपिसोड सोमवार, 21 नवंबर, रात 8 बजे डिस्कवरी चैनल इंडिया पर आप देख सकते है.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एडवेंचर रियलिटी शो, इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स (Into The Wild With Bear Grylls) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाई देंगे. डिस्कवरी चैनल इंडिया के ऑफिशियल पेज ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में विक्की कौशल को अंडरवॉटर तैरते देखा जा सकता है. वो खतरनाक स्टंट भी कर रहे है. विक्की ने डिस्कवरी चैनल इंडिया की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए री-शेयर किया. उन्होंने इसे ‘याद रखने का अनुभव’ कहा.

बियर ग्रिल्स के साथ विक्की कौशल

प्रोमो में विक्की पानी के अंदर तैरते नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हेल, शार्क और मछलियों के साथ पानी के अंदर की लाइफ को खोजा. उन्होंने यह भी कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगा.” एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स पानी के अंदर उनके साथ थे. डिस्कवरी चैनल इंडिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हमारे देश के दिल की धड़कन अज्ञात पानी में एक साहसिक सवारी के लिए @beargrylls के साथ जंगली हो जाती है! डिस्कवरी चैनल इंडिया पर बेयर ग्रिल्स और विक्की कौशल के साथ इंटू द वाइल्ड देखें, प्रीमियर सोमवार, 21 नवंबर, रात 8 बजे…@ vickykaushal09.” वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “वाह इसके लिए उत्साहित हैं !!”

Also Read: विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन है एक दूसरे की पक्की ‘बहन’, यकीन नहीं होता तो देखें ये VIDEO इन फिल्मों में दिखेंगे विक्की कौशल

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्की ने प्रोमो के साथ बेयर ग्रिल्स की पोस्ट शेयर की और लिखा, ”याद रखने का अनुभव…चीयर्स @beargrylls! उनका एपिसोड 21 नवंबर को डिस्कवरी चैनल इंडिया पर आएगा. इधर विक्की के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. उनके पास सारा अली खान के साथ निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. उनके पास भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ धर्मा प्रोडक्शन का गोविंदा नाम मेरा भी है. वह मेघना गुलजार की सैम बहादुर में सान्या मल्होत्रा​और फातिमा सना शेख के साथ भी दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >