Nia Sharma Birthday: बोल्डनेस पर ताने से लेकर टीवी की सबसे 'हॉट नागिन' बनने तक, कैसी रही निया शर्मा की जर्नी?

दिल्ली की नेहा शर्मा कैसे बनीं टीवी की सबसे बोल्ड और बिंदास 'निया शर्मा'? 'एक हजारों में मेरी बहना है' की मानवी से लेकर 'नागिन' तक का सफर तय करने वाली निया की जिंदगी, करियर, लव लाइफ और विवादों की पूरी कहानी जानें.

Nia Sharma: निया शर्मा की जिंदगी की कहानी टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने, बेबाक अंदाज और लगातार सुर्खियों में बने रहने की कहानी है. जन्मदिन से लेकर करियर की शुरुआत, निजी जिंदगी और विवादों तक, आइए जानते हैं निया शर्मा के जीवन से जुड़े दिलचस्प पहलू.

दिल्ली में हुआ जन्म, यहीं हुई पढ़ाई

निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था. उनका असली नाम नेहा शर्मा है, लेकिन टीवी इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर निया रख लिया. उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई की और मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. शुरुआत में उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की थी, लेकिन आगे चलकर अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना.

निया शर्मा, फोटो इंस्टाग्राम

ऐसे हुई टीवी इंडस्ट्री में एंट्री

निया ने साल 2010 में टीवी शो ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस शो में उन्होंने अनु का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में मानवी चौधरी का रोल मिला. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इस शो में वह क्रिस्टल डिसूजा की बहन बनी थी. शो के बाद भी दोनों एक दूसरे को बहन मानते है और एक- दूसरे को राखी बांधते हैं

निया और क्रिस्टल, फोटो- इंस्टाग्राम

इस शो में निया ने कैंसर से जूझ रही एक लड़की का किरदार निभाया था. कहानी की मांग के मुताबिक उन्होंने अपने बाल भी मुंडवाए थे. उनके इस फैसले की खूब चर्चा हुई. इसके बाद ‘जमाई राजा’ में रोशनी पटेल बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता.

‘नागिन’ से रियलिटी शो तक का सफर

निया ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. इश्क में मरजावां’ में आरोही कश्यप और ‘नागिन 4’ में बृंदा पारेख के रोल ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया.

सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं, निया ने रियलिटी शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ की फाइनलिस्ट बनीं. इसके अलावा वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में भी नजर आईं. साल 2025 में वह ‘स्प्लिट्सविला X6’ में मिशचीफ मेकर के तौर पर शामिल हुईं. शो के दौरान वह कंटेस्टेंट्स के साथ कंट्रोवर्सी में भी फंसी

बोल्ड अंदाज को लेकर विवादों में रहीं निया

निया शर्मा अपने फैशन और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. कई बार उनके कपड़ों और सोशल मीडिया तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने अपने पहनावे और निजी पसंद को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है.

उनके लुक्स को लेकर होने वाली चर्चाओं के बीच निया ने अपनी पहचान एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में बनाई, जो पारंपरिक टीवी बहू की छवि से अलग नजर आती हैं.

क्या है निया शर्मा की लव लाइफ?

निया शर्मा की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है. उनका नाम कई बार अभिनेता और सह-कलाकारों के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.

‘जमाई राजा’ के सह-कलाकार रवि दुबे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे दोस्त के रूप में ही पेश किया है. निया फिलहाल सिंगल है और अपने लिए एक अच्छा सा लड़का ढूंढ रही हैं.

निया शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

आज निया शर्मा टीवी की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम, स्टाइल और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाई है. दिल्ली से शुरू हुआ उनका सफर अब भारतीय मनोरंजन जगत में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss के इन कंटेस्टेंट्स ने मोल ली मुसीबत, सलमान खान से लिया पंगा ; करियर हुआ चौपट Bigg Boss 20 Promo: माही विज ने यंग DSA को किया कैप्टेंसी टास्क में टारगेट, आम्रपाली दुबे ने दोस्ती पर उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >