Ahmedabad Plan Crash और महिलाओं पर जोक पड़ा भारी, समय रैना ने कंटेस्टेंट को स्टेज पर ही टोका, तुरंत बदलवाया टॉपिक

'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' के मंच पर उस वक्त सन्नाटा खिंच गया जब समय रैना ने एक कंटेस्टेंट को बीच परफॉर्मेंस में ही टोक दिया. कंटेस्टेंट जैसे ही अहमदाबाद विमान हादसे पर मजाक बनाने लगा, समय ने तुरंत दखल देकर उसे रोक दिया. जानिए बोल्ड कॉमेडी के बीच समय के इस कदम की क्यों हो रही है तारीफ.

Samay Raina India's Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है. शो के सीजन 2 के हालिया एपिसोड में समय ने एक कंटेस्टेंट को मजाक पूरा करने से बीच में ही रोक दिया. दरअसल, कंटेस्टेंट जब अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कॉमेडी करने वाला था समय ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उससे दूसरा जवाब देने के लिए कहा. इस घटना ने दिखाया कि शो में बोल्ड और डार्क ह्यूमर के बीच संवेदनशील मुद्दों को लेकर सावधानी भी बरती जा रही है.

अहमदाबाद विमान हादसे के संदर्भ पर समय ने रोका मजाक

‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के छठे एपिसोड में कई मजेदार और बेबाक पल देखने को मिले. इसी दौरान एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा मजाक करने वाला था, जिसमें अहमदाबाद विमान हादसे का जिक्र शामिल था. जैसे ही समय को अंदाजा हुआ कि मजाक किस दिशा में जा रहा है, उन्होंने कंटेस्टेंट को बीच में ही रोक दिया.

">

समय ने उसे तुरंत ही जवाब बदलने और टॉपिक चेंज करने को कहा. इस तरह उन्होंने उस मजाक को आगे बढ़ने से रोक दिया, जो हादसे जैसी संवेदनशील घटना को कॉमेडी का हिस्सा बना सकता था.

महिलाओं के ड्राइविंग वाले कमेंट पर भी समय ने किया मजेदार पलटवार

लटेंट का एक और एपिसोड से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक कंटेस्टेंट ने महिलाओं के ड्राइविंग करने को लेकर टिप्पणी की, जिस पर समय ने तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

इंडियाज गॉट लेटेंट 2, फोटो- इंस्टाग्राम

कंटेस्टेंट की बात पर समय ने उसे पुराने जमाने की सोच से जोड़ते हुए ‘1980 का कॉल’ आने जैसा तंज किया. उनके इस जवाब ने दर्शकों के बीच हंसी का माहौल बना दिया. इस दौरान समय ने सीधे तौर पर यह संकेत दिया कि महिलाओं को लेकर पुराने और रूढ़िवादी विचार आज के समय में मजाक का विषय बन सकते हैं.

विवादों के बाद सावधानी से आगे बढ़ रहा है शो

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की लोकप्रियता के साथ-साथ यह शो कई बार विवादों में भी रहा है. ऐसे में सीजन 2 में संवेदनशील विषयों को लेकर सावधानी बरतना मेकर्स और समय के लिए अहम हो सकता है.

हालिया एपिसोड में विमान हादसे के संदर्भ वाले मजाक को रोकना इसी बदले हुए रवैये की तरफ इशारा करता है. वहीं, महिलाओं की ड्राइविंग वाली टिप्पणी पर समय का जवाब बताता है कि शो अब भी अपनी बेबाक कॉमेडी और तेज-तर्रार प्रतिक्रियाओं का अंदाज बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: "कम से कम अपनी मर्जी से छोड़ा..." Samay Raina और Sharon Verma के बिहारी-कश्मीरी रोस्ट पर भारी बवाल, छिड़ा सियासी घमासान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >