India's Got Latent 2: बिहार की साक्षी झा के 'मैन हेटर' बयान से मचा हंगामा, बोली- पति को दारू पीकर मारना है

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' में साक्षी झा ने खुद को 'मैन हेटर' बताकर हंगामा मचा दिया. उनके बयान पर जजों ने उन्हें जीरो नंबर दिए.

India's Got Latent Season 2 Sakshi Jha: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' का तीसरा एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इस बार शो की कंटेस्टेंट साक्षी झा ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान खुद को मर्दों से नफरत करने वाली बताया. साक्षी बिहार की रहने वाली है और एक टीचर और सोशल मीडिया क्रिएटर भी हैं.

Sakshi Jha Calls Herself Man-Hater During Act: साक्षी झा ने खुद को बताया 'मैन हेटर'

अपने ऑडिशन की शुरुआत करते हुए साक्षी ने कहा, "हाय, मैं साक्षी हूं और मैं मर्दों से नफरत करती हूं. मुझे लगता है कि मर्दों के घमंड को तोड़ने में मुझे मजा आता है. मेरे दोस्त कहते हैं कि साक्षी, तू बहुत अजीब है. ठीक है, मैं हूं. मुझे लगता है कि मैं चाहे कितनी भी कोशिश कर लूं, मैं बड़ी इंसान नहीं बन सकती क्योंकि मैं एक औरत हूं. और इस पीढ़ी में औरत होना एक ट्रॉमा जैसा है." साक्षी ने आगे कहा, "मैं किसी जाति से नफरत नहीं करती, लेकिन मैं मर्दों से नफरत करती हूं. मर्दों में ऐसा क्या है कि वह कहते हैं कि मैं मर्द हूं. भाई, क्या तुम अपने पिता के पेट से पैदा हुए थे? तुम्हें भी एक औरत ने ही जन्म दिया है." उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सोच सिर्फ आम पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पिता और भाई को लेकर भी उनके मन में नाराजगी है.

Judges Roast Sakshi Jha: साक्षी के बयान पर जजों ने किया रिएक्ट

साक्षी झा का परफॉर्मेंस जज पैनल को पसंद नहीं आया. शो के होस्ट समय रैना के साथ तन्मय भट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा ने उन्हें 0 नंबर दिए. इस तरह साक्षी झा इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें सभी जजों ने जीरो स्कोर दिया.

साक्षी ने कहा- पति को शराब पीकर मारना है

बातचीत के दौरान तन्मय भट ने साक्षी से पूछा कि उनके पिता उनकी ऐसी सोच पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. इस पर साक्षी ने कहा, "मैं अपने पिता से भी नफरत करती हूं. वह मेरे पिता हैं, लेकिन वह एक पुरुष भी हैं. मैं अपने दादा से भी नफरत करती हूं. वह भी मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि मुझे उनका पोता और मेरा भाई पसंद नहीं है." उन्होंने कहा कि उनके लाइफ का गोल है, "पति को शराब पीकर मारना है."

साक्षी को लेकर यूजर्स कर रहे ये कमेंट्स

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. वानिश नाम के यूजर ने लिखा, सुनील पाल की फीमेल वर्जन. आमोल नाम के यूजर ने लिखा, मैंने अभी आपकी फॉलोइंग लिस्ट देखी, यह देखकर हैरानी हुई कि आप कई पुरुषों को फॉलो कर रही हैं. विनय नाम के यूजर ने लिखा, अगर मैं होता तो इतने नंबर देता 0.0. एक यूजर ने लिखा, मुझे उनके पिता के लिए बुरा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, साक्षी, तुम्हें भले ही पुरुषों से नफरत हो, लेकिन तुम्हारी हरकत देखने के बाद सभी महिलाएं तुमसे जरूर नफरत करेंगी.


ये भी पढ़ें: India’s Got Latent 2: आलिया भट्ट के बाद क्या कंगना रनौत बनेंगी समय रैना की गेस्ट? वायरल फोटो की सच्चाई आई सामने


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >