बेहद गरीब परिवार से आने वाले सलमान अली की Indian Idol ने बदली किस्मत, जानिए क्या करते है सिंगर आजकल

इंडियन आइडल 10 के विनर सलमान अली को आज कौन नहीं जानता. इस शो ने सलमान की किस्मत बदल दी. शो जीतने के बाद सिंगर की लाइफस्टाइल बदल गई और आज वो लग्जरी लाइफ जीते है.

इंडियन आइडल 10 के विनर सलमान अली अपनी गायकी से सबको दीवाना बना चुके है. ये शो जीतने के बाद सिंगर ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. आज वो एक जाना-पहचाना नाम है.

सलमान अली आज लग्जरी लाइफ जीते है, लेकिन उन्होंने बचपन में काफी तंगी झेली है. सिंगर जब बहुत छोटे थे, तभी से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था. वो अपना घर चलाने के शादी-ब्याह औऱ जागरण में गाते थे. उन्होंने क्लास 9 तक पढ़ाई की है. आगे उन्हें पढ़ाई के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे.

सलमान अली जब 13 साल के थे तो उन्होंने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में भाग लिया था और इसमें वो रनर-अप रहे थे. इसके बाद वो इंडियन आइडल 10 में नजर आए और इसमें वो विनर बनकर उभरे. शो जीतने के बाद उनकी किस्मत बदल गई.

सलमान अली अब तक कई गानों को अपनी आवाज दे चुके है. इन दिनों वो कई रियलिटी शोज में जज के रूप में दिखते है. इसके अलावा वो बतौर मेंटर रियलिटी शोज में दिखते है.

सलमान अली ने हाल ही में Fortuner खरीदा है. इसके साथ एक्टर ने अपनी फोटो शेयर की है. आज वो काफी स्टाइलिश हो गए है और उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने लायक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >