'अगर 50 अफेयर भी हो तो तुम्हारा क्या जा रहा है?' शिल्पा शिंदे से भिड़ीं सुनीता, यूजर्स बोले- उनकी बेइज्जती करके ही रियलिटी शो मिला

रियलिटी शो लॉक अप 2 में सुनीता आहूजा और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. सुनीता ने गोविंदा से अपने प्यार का जिक्र करते हुए शिल्पा को चेतावनी दी. यूजर्स ने सुनीता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है. शो से श्रेष्ठा अय्यर के बाहर होने के बाद शिल्पा ने शो में कदम रखा. इस बीच सुनीता आहूजा भी शिल्पा की बातों से काफी नाराज नजर आईं. शिल्पा ने सुनीता से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें गलत समझा है. शिल्पा ने कहा कि सुनीता असल में बेबाक नहीं हैं, बल्कि उनके पति गोविंदा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग चाहते हैं कि वह उनके बारे में ऐसी बातें न करें. शिल्पा की बातों पर जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, "मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि पहले खुद को मेरी जगह रखकर देखो और फिर मुझे जज करो. जब तुम्हारे ऊपर यह सब गुजरेगा, तब तुम्हें समझ आएगा कि ऐसा क्यों होता है. ज्यादा बकवास मत करो."

सुनीता आहूजा बोलीं- मैं उनसे मरते दम तक प्यार करूंगी

सुनीता आहूजा ने राम कपूर से बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि शिल्पा की बातें उन्हें परेशान कर रही हैं. सुनीता ने कहा, "बस एक बार मेरी जगह आकर देखो और महसूस करो कि कैसा लगता है. वह मेरे पति हैं. उन्हें कुछ भी करने दो, लेकिन किसी और को उनके बारे में बोलने का अधिकार नहीं है. मैं उनकी पत्नी हूं. उसे यहां दूसरों को भड़काने के लिए भेजा गया है. अगर वह अपनी हद पार करेगी तो फिर मेरी बात सुनेगी. मैं अपनी औकात में आ जाऊंगी, लेकिन मेरे परिवार के बारे में बात मत करना. वह मेरे पति हैं. अगर उनके 50 लोगों के साथ अफेयर भी हो, तो तुम्हारा क्या जा रहा है? मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी. मैं उनसे मरते दम तक प्यार करूंगी."


">

Users React To Sunita Ahuja Statement: सुनीता के बयान पर भड़के यूजर्स

सुनीता आहूजा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "अगर इतना ही 'मेरा पति, मेरा पति' करना है तो क्यों हर जगह और हर वक्त उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?" रमन नाम के यूजर ने लिखा, "गोविंदा को गालियां देकर ही इनकी दुकान चलती है. बेशक ये कहेंगी कि वह इनके पति हैं. उनकी बेइज्जती करके ही एक रियलिटी शो मिला है." तन्वी नाम की यूजर ने लिखा, वो जब टीवी पर आके गालियां देती है अपने घर के बारे में, सब कुछ बोलती है तब भी उसे लगता है कोई कुछ ना बोले."


"> "> ">


ये भी पढ़ें: कौन हैं रोहन ठक्कर? अर्जुन कपूर के बने जीजा, अंशुला ने मंडप में रखी मां की तस्वीर, जान्हवी-खुशी ने सिंदूर की कराई रस्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >