"मैंने कभी धर्म बदलने को नहीं कहा", हिमांशी खुराना के आरोपों पर असीम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, खोल दिए कई राज

बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज ने एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धार्मिक मतभेदों पर लगे आरोपों का जवाब दिया है. असीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं.

बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज एक बार फिर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हिमांशी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने पुराने रिश्ते के दौरान आए धार्मिक और आध्यात्मिक मतभेदों पर खुलकर बात की थी. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अब असीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. साथ ही उन्होंने धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे को किसी के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल न करने की अपील की.

धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने से असीम ने किया इनकार

असीम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने पोस्ट में हिमांशी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे उनके हालिया बयान का जवाब माना जा रहा है. असीम ने धर्म परिवर्तन को लेकर कही जा रही बातों को खारिज करते हुए इसे बेहद संवेदनशील मुद्दा बताया. असीम ने अपनी पोस्ट में लिखा,

“मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. एक बार भी नहीं. बल्कि मैं ही वह व्यक्ति था, जिसने तुम्हें फिटनेस की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आईं, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह हर कोई जानता था. इसलिए कृपया धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो. यह बेहद संवेदनशील विषय है और इतनी निजी बात को लोगों के बीच मेरे खिलाफ नफरत पैदा करने की वजह बनाना बचकाना है. यह सिर्फ दिखाता है कि ध्यान और चर्चा पाने के लिए तुम किस हद तक जा सकती हो.”

इसके बाद असीम ने अपने करियर और पैसों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना करियर खुद बनाया है और उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति से श्रेय लेने की जरूरत नहीं है, जिसने उनके करियर में कोई योगदान नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पैसा किसी के करैक्टर को तय करने का पैमाना नहीं है. असली करैक्टर यह बताता है कि कोई व्यक्ति ध्यान, चर्चा या कुछ ज्यादा व्यूज पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकता है.

पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

असीम ने अपने पोस्ट में उस पॉडकास्ट के होस्ट पर भी निशाना साधा, जहां हिमांशी ने अपने पुराने रिश्ते से जुड़ी बातें साझा की थीं. यह इशारा बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की तरफ माना जा रहा है. असीम ने पुराने रिश्तों और निजी जिंदगी की बातें सामने लाकर गॉसिप बनाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि

कई साल बाद किसी की निजी जिंदगी को खंगालकर गॉसिप बनाना, उस व्यक्ति से ज्यादा उसके बारे में बताता है जो इन बातों को सामने ला रहा है. उन्होंने पॉडकास्ट होस्ट को लेकर आगे लिखा, “माइक्रोफोन के पीछे बैठे उस व्यक्ति से, जो दूसरों की जिंदगी पर गॉसिप को अपना काम बना चुका है, मैं सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में कम समय लगाइए और जिम में थोड़ा ज्यादा समय बिताइए.”

हिमांशी के किस बयान के बाद शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, हाल ही में हिमांशी खुराना पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस दौरान उनसे उनके पुराने रिश्ते में आए धार्मिक मतभेदों को लेकर सवाल किया गया. हिमांशी ने साफ किया था कि वह इस स्थिति को धर्म परिवर्तन नहीं कहेंगी. उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें बताते थे और चाहते थे कि वह उन्हें समझें और स्वीकार करें. हालांकि, हिमांशी ने कहा कि वह इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा था, “मैं इसे धर्म परिवर्तन नहीं कहूंगी, लेकिन वह अपने धर्म की अच्छी बातें बता रहे थे, सब कुछ बता रहे थे. अच्छी बात है.” हिमांशी ने आगे बताया कि उनसे अपने पार्टनर के धर्म की अच्छी बातों को समझकर स्वीकार करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं. इस पूरी स्थिति ने उन्हें अपनी आस्था और धार्मिक पहचान को लेकर काफी सोचने पर मजबूर कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Himanshi Khurana: ‘मुझे लगा मैं अपने भगवान को धोखा दे रही हूं...’, धर्म बना Asim Riaz से ब्रेकअप की वजह? एक्ट्रेस ने बताया सच

विवाद बढ़ने के बाद हिमांशी ने भी दी सफाई

हिमांशी के बयान पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज होने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया था. उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी के अनुभव की छोटी-सी बातचीत को जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है. हिमांशी ने लिखा था, “मीडिया मेरी जिंदगी के एक छोटे से अनुभव पर इतनी बड़ी सार्वजनिक बहस कर रहा है, जबकि मैंने किसी के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा. यह तो चाय के कप में आए तूफान जैसा है. चलो कोई नहीं, आप लोग जारी रखिए.”

2023 में अलग हो गए थे असीम और हिमांशी

असीम रियाज और हिमांशी खुराना की मुलाकात साल 2019 में बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी. शो के बाद दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा हुई और दोनों करीब चार साल तक साथ रहे. हालांकि, दिसंबर 2023 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. हिमांशी ने उस समय ब्रेकअप की जानकारी देते हुए दोनों के अलग-अलग धार्मिक विश्वासों को अलग होने की वजह बताया था. बाद में असीम ने भी रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की थी. दोनों ने अपनी-अपनी आस्था और विश्वास के लिए रिश्ते से अलग होने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें: Uorfi Javed: Bigg Boss 20 से Khatron Ke Khiladi तक, एक के बाद एक छूटे मौके, बोलीं- ये साल मेरे लिए रिजेक्शन का रहा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >