Lucky Ali: सफर में अपने साथ एहराम क्यों रखते हैं लकी अली? लाइव शो में कह डाली ऐसी बात कि इमोशनल हुए फैंस

सिंगर लकी अली हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहद इमोशनल हो गए. उन्होंने फैंस से जिंदगी, मौत और अपने कफन (एहराम) को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया. इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की असली वजह का भी खुलासा किया.

Lucky Ali Concert: लकी अली के गाने जैसे 'ओ सनम', 'एक पल का जीना', 'ना तुम जानो ना हम', 'देखा है ऐसे भी' और 'सफरनामा' आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों का दिल जीता है और आज के युवा भी उनके गानों को खूब पसंद करते हैं.  रिसेंटली, एक कॉन्सर्ट के दौरान लकी अली इमोशनल हो गए और उनकी बातों ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया.

Ready for Death - Lucky Ali: मौत के लिए तैयार हूं मैं - लकी अली 

67 वर्षीय सिंगर ने कॉन्सर्ट में जिंदगी और मौत के बारे में खुलकर बात की.  इस पल का वीडियो उन्होंने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,

"मैं जानता हूं  कि आप सभी मुझसे प्यार करते हैं और मैं भी आप सबसे बहुत प्यार करता हूं. लेकिन एक दिन तो मुझे इस दुनिया से जाना ही है. मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा, बल्कि मैं खुद इसके लिए तैयार हूं."

I Keep Ehram With Myself: अपने साथ एहराम रखते हैं लकी 

कॉन्सर्ट के दौरान, लकी अली ने यह भी बताया कि जब भी वे किसी यात्रा पर निकलते हैं, तो अपने साथ एहराम रखते हैं. उन्होंने कहा कि यही उनका कफन है. उन्होंने इमोशनल अंदाज में कहा,

"मैं जहां  भी मरुं, वहीं मुझे दफना देना."

Fans Reacted on His Video: फैंस ने किया रियेक्ट

अली की यह निजी बात सुनकर उनके फैंस इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में उन्हें हिम्मत देने लगे. एक यूजर ने लिखा, "जब तक जिंदगी है, उम्मीद मत छोड़िए." दूसरे ने लिखा, "एहराम पहनकर सफर करना आपके गहरे ईमान को दिखाता है. अल्लाह आपको लंबी, स्वस्थ जिंदगी और बेहतर आखिरत अता करे. आमीन."

वहीं एक अन्य फैन ने भावुक होकर लिखा, "मुझे आज भी यकीन नहीं होता. ऐसा लगता है जैसे अभी भी 90 के दशक का समय है, मैं दूरदर्शन पर आपका गाना देख रहा हूं और आप हमेशा की तरह जवान हैं. मेरी यादें आज भी वहीं ठहरी हुई हैं.”

Lucky Ali on Leaving Bollywood: बॉलीवुड से दूरी बनाने पर लकी अली

मशहूर सिंगर लकी अली ने सिर्फ अपनी गायकी ही नहीं, बल्कि फिल्मों में एक्टिंग से भी पहचान बनाई थी.  हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने मेनस्ट्रीम फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान देना शुरू कर दिया.

एक पुराने  इंटरव्यू में लकी अली ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग और प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर अपनी पसंद का संगीत बनाने का फैसला लिया हैं.

उन्होंने कहा, 

"एक समय मैंने फिल्मों में एक्टिंग की और गाने भी गाए, लेकिन बाद में समझ नहीं आया कि आगे क्या करना है. मैं अपने तरीके से संगीत बनाना चाहता था. इसी सोच से 'ओ सनम' जैसा गाना बना. साल 2015 में मैंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. लोगों का व्यवहार मेरे साथ अच्छा नहीं था, लेकिन मैंने किसी खराब माहौल की वजह से यह फैसला नहीं लिया। मुझे लगने लगा था कि काम में नया कुछ नहीं बचा है. पिता के निधन के बाद मुझे महसूस हुआ कि इंडस्ट्री में मेरे लिए कुछ खास नहीं रह गया था. वहां मेरे अपने दोस्त भी नहीं थे."

Want to Make my Own Identity: असली पहचान बनाना हैं - लकी अली 

लकी अली ने आगे कहा, "

मुझे श्याम बेनेगल के साथ 'त्रिकाल' और 'भारत एक खोज' में काम करने का मौका मिला. इस दौरान मैंने नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और ओम पुरी जैसे बेहतरीन कलाकारों से बहुत कुछ सीखा. कई साल बाद मैं फिर से संगीत की ओर लौटा ताकि अपनी असली पहचान बना सकूं. मुझे भरोसा था कि अगर मेरे अंदर सच में हुनर है, तो लोग उसे जरूर पसंद करेंगे और अगर नहीं, तो उसे स्वीकार नहीं करेंगे."

यह भी पढ़ें: Lucky Ali ने पहले ‘ब्राह्मण’ शब्द पर दिया विवादित बयान… अब मांगी माफी, बोले- हिंदू भाइयों मेरा इरादा…


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >