वीकेंड पर बारिश से हैं परेशान, तो घर बैठे इन हॉरर फिल्मों को जरूर देखें… डर से कांप जाएगी रूह

1 / 1
वीकेंड पर बारिश से हैं परेशान, तो घर बैठे इन हॉरर फिल्मों को जरूर देखें… डर से कांप जाएगी रूह
फुल स्क्रीन में देखें

वीकेंड पर बारिश से हैं परेशान, तो घर बैठे इन हॉरर फिल्मों को जरूर देखें… डर से कांप जाएगी रूह

अगर आप भी इस वीकेंड बारिश की वजह से कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो अब आपके पास अपनी छुट्टी को बेस्ट बनाने का बेहतरीन मौका है. जी हां ओटीटी पर इन हॉरर फिल्मों को एंजॉय करें.

हॉरर फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है, हर कोई वीकेंड में इसे एंजॉय करना चाहता है. आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको हनुमान चलीसा पढ़ने की जरुरत पड़ेगी.

अधूरा
एक बोर्डिंग स्कूल पर आधारित, अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला की ओर से निर्देशित इस हॉरर थ्रिलर को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. यह फिल्म उन रहस्यों को उजागर करती है, जो हमारी कल्पना से भी परे हैं, एंडिंग देखने के लिए दर्शक अपनी सीटों से चिपके रहेंगे.

ककुदा
जी 5 पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं. हॉरर फिल्म की कहानी रतोड़ी नाम के एक गांव को दिखाती है, जहां हर मंगलवार रात 8 बजे एक भूत दस्तक देता है. उसे आने के बाद जिस घर का दरवाजा बंद होता है, ‘ककुदा’ उसे अपना शिकार बना लेता है.

Also Read- Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री, हॉरर-कॉमेडी में निभाएंगे मजेदार किरदार

भेड़िया
2021 में रिलीज हुई भेड़िया अरुणाचल प्रदेश के जंगलों पर आधारित है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी हैं. कहानी भास्कर नाम के एक व्यक्ति की है, जिसे एक भेड़िये ने काट लिया और वह प्राणी में बदलना शुरू कर देता है. इस मूवी को आज जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

रूही
2021 में रिलीज हुई रूही हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करती है. कहानी एक दुल्हन का अपहरण करने के लिए दो बेवकूफ दोस्तों पर केंद्रित है. वे जल्द ही खुद को एक अजीब स्थिति में पाते हैं, जब एक एक लड़का उस दुल्हन के प्यार में पड़ जाता है, और दूसरा उस आत्मा को दिल दे बैठता है. रूही को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- इन हॉरर फिल्मों को नहीं देखा तो क्या देखा, खतरनाक कहानी-डरावनी आवाज सुन थम जाएंगी सांसें

भूल भुलैया
हॉरर-कॉमेडी क्लासिक, भूल भुलैया की कहानी एक एनआरआई और उसकी पत्नी पर आधारित है, जो भूतों के बारे में चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अपने पैतृक घर में रहने का फैसला करते हैं. जल्द ही, उनकी जिंदगी बदल जाती है. आप इसे डिज्नी+हॉटस्टार/यूट्यूब पर देख सकते हैं.

टाइपराइटर
सुजॉय घोष की ओर से निर्देशित, यह हॉरर सीरीज भूत पकड़ने वाले एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमय पुराने विला की जांच करने का इरादा से जाते हैं. वहां उन्हें आत्माएं मिलती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- कमरे में भगवान की तस्वीरें लगाने पर मजबूर कर देंगी बॉलीवुड की ये 5 हॉरर फिल्में, जपते रहेंगे जय हनुमान…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >