Honey Singh Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं हनी सिंह, भोजपुरी गाने के साथ मचाया तहलका

Honey Singh Net Worth: हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं आइये जानते हैं वह कितनी संपत्ति के मालिक है.

Honey Singh Net Worth: यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मैनियक’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में भोजपुरी तड़का भी है, जो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है. धांसू बीट्स पर ईशा गुप्ता के किलर मूव्स आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. 24 घंटे के भीतर ही ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ को 22 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. सभी हनी सिंह के सॉन्ग को एंजॉय कर रहे हैं. आइये एक नजर डालते हैं सिंगर के नेटवर्थ पर.

कितनी है हनी सिंह की कुल संपत्ति

हिरदेश सिंह के रूप में जन्मे, हनी सिंह की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर यानी 205 करोड़ रुपये है. इसका श्रेय उनकी चार्ट-टॉपिंग हिट सॉन्ग ‘देसी कलाकार’, ‘अंग्रेजी बीट’ और सबसे हालिया ‘मिलियनेयर’ को जाता है. रैपर ने 2011 की बॉलीवुड फिल्म ‘शकल पर मत जा’ से डेब्यू किया था और जल्द ही पहचान बना ली.

हनी सिंह के पास है यह लग्जरी चीजें

हनी सिंह के पास मुंबई में दो शानदार घर है. इसके अलावा रैपर के पास दुबई में एक लग्जरी विला भी है. सिंगर के पास रोल्स रॉयस, ऑडियो R8 V10 और जगुआर XJ L भी हैं. हनी सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी साल 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और कई महिलाओं के साथ संबंधों का आरोप लगाया. जिसके बाद कपल का साल 2022 में तलाक हो गया.

हनी सिंह के बारे में ये बाते नहीं जानते होंगे आप

  • हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है और उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था.
  • पंजाबी सिंगर एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो हर दिन जिम में दो घंटे वर्कआउट के बिना नहीं रह सकते.
  • यो यो ने ‘मिर्जा’ और ‘मैं तेरा तू मेरा’ जैसी पंजाब फिल्मों में भी काम किया है.
  • उन्होंने 2014 में ‘द एक्सपोज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
  • हनी सिंह का एल्बम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी एल्बम बन गई है.
  • हनी सिंह ने अपने अफ्रीकी-अमेरिकी दोस्तों से ‘यो यो’ शब्द अपनाया, जिसका इसका मतलब होता है, आपका अपना.
  • हनी सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >