नेटफ्लिक्स पर Black Mirror की वापसी, सीजन 6 के लिए फैंस हुए एक्साइटेड

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही ब्लैक मिरर का छठा सीजन आने वाला है. शो का पांचवां सीजन 2019 में रिलीज हुआ था. इसे ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिला था.

Black Mirror to return with Season 6 : नेटफ्लिक्स पर जल्द ही ब्लैक मिरर का छठा सीजन आने वाला है. शो का पांचवां सीजन 2019 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों की ओर से काफी प्यार मिला था. नए सीजन की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि अभी तक शो के कलाकारों और कहानी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वैराइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीजन छह में पांचवें की तुलना में अधिक एपिसोड होने की उम्मीद है. वैराइटी के अनुसार, “लेटेस्ट सीजन और भी अधिक एक्साइटिंग होने वाली है”.

ब्रिटिश एंथोलॉजी टेलीविजन सीरीज

ब्लैक मिरर एक ब्रिटिश एंथोलॉजी टेलीविजन सीरीज हैं, जिसे चार्ली ब्रूकर और एनाबेल जोंस ने बनाया हैं. यह सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया हैं. इस सीरीज के पांच सीजन रिलीज हो चुके हैं. जिसमे पहले दो सीजन ब्रिटिश नेटवर्क ‘चैनल 4’ पर रिलीज हुआ और सीजन 3 से 5 netflix पर रिलीज होने लगी. ब्लैक मिरर की सीजन 5, 2019 में रिलीज हुई थी और सीजन 6 भी जल्द ही netflix पर आने वाली हैं.

ब्लैक मिरर 6 को लेकर ट्वीट

हाल में एएनई डिजिटल ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “सीजन 6 के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘ब्लैक मिरर’ की वापसी”. ब्लैक मिरर एक साइंस फिक्शन, ड्रामा और कॉमेडी फिल्म हैं. यह सीरीज में हर एक एपिसोड में एक अलग स्टोरी लाइन हैं और कुछ ऐसे एपिसोड्स हैं, जो दूसरों की तुलना में इतने अच्छे नहीं हैं लेकिन उनमें से अधिकतर शानदार हैं. ब्लैक मिरर सीरीज द ट्वाईलाईट जोन और कंटेम्पररी सोशल इशूज पर आधारित हैं. ब्लैक मिरर के पहले और दूसरे सीजन में तीन एपिसोड थे, तीसरे और चौथे सीजन में छह थे और पांचवे सीजन में तीन एपिसोड थे. कहा जा रहा हैं की सीजन 6 में पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में ज्यादा एपिसोड्स होंगे.

फैन्स के ट्वीट

ब्लैक मिरर के नए सीजन की घोषणा होते ही फैंस एक्साइटेड हो गए. सोशल मीडिया पर सभी ने अपनी खुशी दिखाई. एक यूजर ने लिखा “में शांत नही रह सकता” तो दूसरे ने लिखा “कम से कम कुछ तो अच्छी खबर मिली” तो किसीने लिखा “हां, मैंने ये शो बहुत मिस लिया हैं, यह मेरा फेवरेट शो हैं” और कई लोगों ने तो ख़ुशी प्रकट करने वाली एमोजी भी ट्वीट की.

ब्लैक मिरर को मिले कई अवार्ड्स

ब्लैक मिरर सीरीज काफी लोगों को पसंद आई, जिसके चलते इस सीरीज को कई सारे अवार्ड्स भी मिले. यह सीरीज को 2012 में इंटरनेशनल एमी अवार्ड बेस्ट टेलीविज़न मूवी के लिए मिली, 2015 में पीबॉडी अवार्ड एंटरटेनमेंट के लिए मिली, 2017 में ब्रिटिश अकैडमी टेलीविज़न अवार्ड बेस्ट मेकअप और हेयर डिजाईन के लिए मिली और उस ही साल ग्लाड मीडिया अवार्ड सबसे बेहतरीन एपिसोड के लिए मिली.

Also Read: Sidharth Shukla की याद में फिर इमोशनल हुई शहनाज गिल, कभी ईद कभी दीवाली के सेट पर रोती दिखीं एक्ट्रेस
चार्ली की फिल्मे

चार्लटन चार्ली ब्रूकर एक अंग्रेजी हास्यकर, आलोचक, स्क्रीनराइटर, लेखक और प्रोडूसर हैं. चार्ली ने कई सारी फ़िल्में और सीरीज जैसे डेथ टू 2020, फिफ्टीन मिलियन मेरिट्स, मेन अगेंस्ट फायर, अर्कंगेल जैसी कई सारी फ़िल्में और सीरीज दी हैं. हाल ही में फ़रवरी 2022 में उनकी एनिमेटेड फिल्म कैट बर्गलर आई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

इनपुट- नव्या नारायण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >