क्लोए ने किया बहन का बचाव

रियलिटी टीवी स्टार क्लोए करदाशियां ने अपनी बहन किम के बढ़ते वजन को लेकर उसका बचाव किया है. किम गर्भवती हैं और जुलाई में अपने प्रेमी कान्ये वेस्ट की पहली संतान को जन्म देने वाली हैं. रडार ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि बढ़ते वजन को लेकर किम की खासी आलोचना हो रही […]

रियलिटी टीवी स्टार क्लोए करदाशियां ने अपनी बहन किम के बढ़ते वजन को लेकर उसका बचाव किया है. किम गर्भवती हैं और जुलाई में अपने प्रेमी कान्ये वेस्ट की पहली संतान को जन्म देने वाली हैं.

रडार ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि बढ़ते वजन को लेकर किम की खासी आलोचना हो रही है. क्लोए ने अपने ब्लॉग में कहा है ‘मेरी राय में यह बात अत्यंत व्यथित करने वाली है कि लोग मानसिक सुंदरता की तुलना में शारीरिक सुंदरता को अधिक महत्व देते हैं.’ ब्लॉग में क्लोए ने अपनी बहन का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हुए कहा है ‘मैं कामना करती हूं कि तुम फिलहाल अपने चेहरे पर आई चमक को देखो और हर दिन निखरती जाओ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >