फैशन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं रिहाना

लंदन : हॉलीवुड गायिका रिहाना के बारे में खबर है कि वह फैशन सामान वाली एक श्रृंखला की शुरुआत कर रही हैं जिसका नाम ‘स्कूल किल्स’ रखा गया है. इसके बाद वह परिधान की दुनिया में भी कदम रखेंगी. फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, 27 वर्षीय गायिका ने रोरज ट्रेड एलएलसी पंजीकृत कराया है […]

लंदन : हॉलीवुड गायिका रिहाना के बारे में खबर है कि वह फैशन सामान वाली एक श्रृंखला की शुरुआत कर रही हैं जिसका नाम ‘स्कूल किल्स’ रखा गया है. इसके बाद वह परिधान की दुनिया में भी कदम रखेंगी.

फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, 27 वर्षीय गायिका ने रोरज ट्रेड एलएलसी पंजीकृत कराया है और पिछले महीने न्यूयार्क में ‘स्कूल किल्स’ ट्रेडमार्क के तहत चमडे के उत्पाद और कपडों का काम शुरु हुआ है.

एक सूत्र ने बताया कि स्कूल किल्स के तहत बैग से लेकर पर्स तक बनाए जाएंगे और इसके बाद फैशन से जुडे अन्य उत्पाद तैयार किये जायेंगे. वह अब भी संगीत से प्रेम करती हैं और उन्होंने इसकी शुरुआत की है एवं अभी उनका ध्यान इसी पर केन्द्रित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >