जस्टिन बीबर कनाडा में गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस: अपने एटीवी से एक मिनी वैन में टक्कर मारने के कारण पॉप स्टार जस्टिन बीबर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर खतरनाक तरीके से गाडी चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. टीएमजेड की खबरों के मुताबिक, 20 वर्षीय गायक अपने गृह नगर में अपनी गर्लफ्रेंड सेलेना […]

लॉस एंजिलिस: अपने एटीवी से एक मिनी वैन में टक्कर मारने के कारण पॉप स्टार जस्टिन बीबर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर खतरनाक तरीके से गाडी चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

टीएमजेड की खबरों के मुताबिक, 20 वर्षीय गायक अपने गृह नगर में अपनी गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज के साथ थे.उन्होंने मिनी वैन में सवार पापराज्जी के साथ मारपीट भी की.

ओन्टारियो के पर्थ काउंटी में शुक्रवार दोपहर को बीबर को हिरासत में ले लिया गया. 29 सितंबर को अदालत में पेश होने के आश्वासन के बाद बीबर को रिहा कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >