एली मैकफर्सन ने कहा बिकनी फोटो शूट को ना…

मॉडल एली मैकफर्सन ने खुलासा किया है कि अब वे स्विमसूट वाले परिधानों में फोटो शूट कराने की इच्छुक नहीं हैं. एली मैफर्सन का कहना है कि अब वे जवां नहीं रहीं और उन्हें लगता है कि लोग उन्हें बिकनी में देखना पसंद नहीं करेंगे. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, एक अच्छी काया होने […]

मॉडल एली मैकफर्सन ने खुलासा किया है कि अब वे स्विमसूट वाले परिधानों में फोटो शूट कराने की इच्छुक नहीं हैं. एली मैफर्सन का कहना है कि अब वे जवां नहीं रहीं और उन्हें लगता है कि लोग उन्हें बिकनी में देखना पसंद नहीं करेंगे.

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, एक अच्छी काया होने के बावजूद 49 वर्षीय एली मैकफर्सन उम्र बढ़ने के कारण अब कम कपड़ों में मॉडलिंग के लिए फोटो शूट कराने से परहेज कर रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोशिश कर रही हूं कि मैं तैराकी वाले परिधान न पहनूं क्योंकि मैंने ये सब लंबे अर्से तक और बहुत ज्यादा किया है. कभी कभी यह सही भी होता है लेकिन हर बार नहीं. अब स्थितियां बदल गई हैं. मुङो लगता है कि लोग मुङो दोबारा उन परिधानों में देखकर यही कहेंगे, हे भगवान. ये बिकनी में क्या रही हैं.’’ इस ऑस्ट्रेलियाई सुंदरी को स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने और हर रोज व्यायाम करने में यकीन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >