डैनी मिनोग को एक और बच्चे की चाहत

गायिका डैनी मिनोग का कहना है कि वह घर में एक और बच्चे को देखना पसंद करेंगी. एक साल पहले क्रिस स्मिथ से उनके संबंध टूट गए थे. ‘सन ऑनलाइन’ के मुताबिक 2010 में एक बच्चे को जन्म देने वाली मिनोग भले ही दूसरा बच्चा चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने समय तय नहीं किया […]

गायिका डैनी मिनोग का कहना है कि वह घर में एक और बच्चे को देखना पसंद करेंगी. एक साल पहले क्रिस स्मिथ से उनके संबंध टूट गए थे.

‘सन ऑनलाइन’ के मुताबिक 2010 में एक बच्चे को जन्म देने वाली मिनोग भले ही दूसरा बच्चा चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने समय तय नहीं किया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक और बच्चा होना चाहिए. लेकिन केवल मेरे सोचने से ऐसा नहीं होने वाला है.’’ क्रिस के साथ चार साल तक उनका रोमांस जोरों पर रहा, लेकिन बाद में दोनों के संबंधों में खटास पैदा हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >