नारियल के छिलकों और पत्तों से तैयार किये फिल्म 'अवतार' के करेक्टर, पुडुचेरी के छात्रों की अद्भुत कलाकारी

पुडुचेरी के सेलियामेडु गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के एक समूह ने हॉलीवुड फिल्म अवतार के कुछ करेक्टरों की मूर्तियां तैयार की हैं. जिसमें नेयतीरी, जेक सुली और द ग्रेट लियोनोप्टेरिक्स की मूर्तियां छात्रों ने तैयार की है.

हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, बल्कि बच्चों को भी रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित कर रहा है. तभी तो पुडुचेरी के कुछ बच्चों ने कचरे से अवतार फिल्म के करेक्टर को मूर्त रूप दे दिया है. जिसे देखकर आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

पुडुचेरी के सेलियामेडु गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के एक समूह ने हॉलीवुड फिल्म अवतार के कुछ करेक्टरों की मूर्तियां तैयार की हैं. जिसमें नेयतीरी, जेक सुली और द ग्रेट लियोनोप्टेरिक्स की मूर्तियां छात्रों ने तैयार की है.

पुडुचेरी के सेलियामेडु गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के एक समूह ने हॉलीवुड फिल्म अवतार के कुछ करेक्टरों की मूर्तियां तैयार की हैं. जिसमें नेयतीरी, जेक सुली और द ग्रेट लियोनोप्टेरिक्स की मूर्तियां छात्रों ने तैयार की है.

पुडुचेरी के छात्रों ने अवतार फिल्म के पात्रों को मूर्त रूप देने के लिए नारियल के छिल्के, मंदरा और ताड़ के पत्तों का प्रयोग किया. स्कूल के दो छात्र संतोष और नवनीतकृष्णन ने इन प्राकृतिक चीजों से अवतार फिल्म के पात्रों को मूर्त रूप दिया.

बच्चों की कलाकारी को देखकर सभी अचंभित हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बच्चों ने यह पहली बार नहीं किया है, बल्कि इससे पहले भी उन्होंने तमिलिसाई की मूर्ति बनायी है.

जेम्स कैमरून की मोस्ट अवटेड फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. इस फिल्म का पहला पार्ट 2009 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में पेंडोरा नाम की एक काल्पनिक दुनिया को दिखाया गया है.

अवतार द वे ऑफ वॉटर ने ओपनिंग डे पर ही शानदार प्रदर्शन किया और 1500 करोड़ रुपये की कमायी की. अवतार के पहले पार्ट से भी इस फिल्म की कमाई हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >