जन नायकन से लेकर द इंडिया स्टोरी तक, जानें कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं इस हफ्ते थिएटर में रिलीज

थिएटर्स में इस हफ्ते फिल्मों का महा-धमाका होने जा रहा है. थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' से लेकर काजल अग्रवाल की 'द इंडिया स्टोरी' तक, कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं. अगर आप भी वीकेंड पर मूवी प्लान बना रहे हैं, तो यहां देखें पूरी लिस्ट.

Bollywood Films Releasing in Theatre this Week: अगर आप इस हफ्ते नई फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइये क्योंकि इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही हैं कई शानदार फिल्में. रोमांटिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक. आइये जानते हैं, 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2026 के बीच कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं  रिलीज.

जन नायकन  (Jana Nayagan) - 23 July, 2026

सी. एम विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को थिएटर में  रिलीज होने जा रही है. फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेंगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वशुदेव और प्रियमणि है. एच.विनोथ की यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर है और एक ईमानदार और निडर पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी दर्शाती है, जो भ्रष्ट व्यवस्था और ताकतवर नेताओं के खिलाफ लड़ता हैं. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aaeegi) - 24 July, 2026

अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखने का शोक है, तो आप इसे थिएटर में देख सकते हैं. 'दुल्हनिया ले आएगी' खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और ओंकार कपूर की पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी  'नव्या' (खुशाली) की भव्य शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. आकाश आदित्य लामा की यह फिल्म 24 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी.

तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main) - 24 July, 2026

मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो दोस्ती, प्यार और रिश्तों के ताने-बाने को दिखाती है. इस फिल्म से फिल्म मेकर इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.  फिल्म में अमन इंद्र कुमार, परेश रावल, आकांक्षा शर्मा, जॉनी लीवर, और सुप्रिया पिलगांवकर है. यह फिल्म दर्शकों को इमोशनल करने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन का वादा करती है. यह फिल्म आप 24 जुलाई को थिएटर में देख सकते हैं.

उत्तर दा पुत्तर (Uttar Da Puttar)- 24 July, 2026

अन्नू कपूर स्टारर उत्तर दा पुत्तर वास्तु शास्त्र', किस्मत और जिंदगी में सही दिशा जैसे अनोखे विषय पर आधारित है. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र काला और रुखसार रहमान जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे. आज के दौर की भारी-भरकम एक्शन फिल्मों के बीच, यह फिल्म दर्शकों को ठहाके लगाने के साथ-साथ एक प्यारा सा पारिवारिक संदेश भी देगी. 

मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी (Max, Min & Meowzaki) - 24 July, 2026

मेधा शंकर की मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी'  एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  पद्मकुमार नरसिम्हा मूर्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी मुंबई के मानसून की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो ब्रेकअप, आधुनिक रिश्तों के बिखराव और एक बिल्ली के जरिए दोबारा जोड़ने वाली उम्मीद को दिखाती है. फिल्म में  मेधा के अलावा सिद्धार्थ मेनन, नसीरुद्दीन शाह, मंदिरा बेदी, आदिल हुसैन और नफीसा अली मुख्य भूमिका में दिखेंगे.

द  इंडिया स्टोरी  (The India Story) - 24 July, 2026

श्रेयश तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर है, जो मिलावटी खान-पान और कीटनाशकों के खतरनाक घोटालों से पर्दा उठाती है. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जो दर्शकों को एक झकझोर देने वाला सामाजिक संदेश देगी.

 यह भी पढ़े: Movies To Watch In Theatres This Week: इस वीक थियेटर्स में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, इन फिल्मों को कर सकेंगे एंजॉय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >