हिना खान ने ग्लैमरस लुक से फैंस पर चलाया जादू, स्लिट स्कर्ट में दिखी बेहद स्टनिंग

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ने रेड एंड ब्लू ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की हैं. हिना की फोटोज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. ये तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

हिना खान रेड एंड ब्लू स्टाइलिश ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के हिल्स पहने हुए है.

नागिन एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट फोटोशूट में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते दिख रही है. उनका अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है औऱ वो उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे है.

हिना खान स्लिट स्कर्ट में पोज देते नजर आ रही है. इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन ही रखा है औऱ गले में एख चेन पहनी हुई है.

एक्ट्रेस के इन फोटोज पर वॉव, ब्यूटीफुल, बेस्ट और खूबसूरत जैसे कमेंट्स फैंस कर रहे है. कई यूजर्स ने तसवीर पर शायरी भी लिख डाला है.

कुछ समय पहले हिना खान अंगद बेदी के साथ म्यूजिक वीडियो ‘मैं भी बर्बाद’ में नजर आई थी. वीडियो में हिना का लुक बेहद ग्लैमरस था.

कुछ दिन पहले हिना खान ने बाथटब में फोटोशूट कराया था, जो काफी वायरल हुई थी. एक्ट्रेस अपने स्टाइल और दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >