Hina Khan ने सोशल मीडिया पर Breast Cancer की जानकारी देकर चौंकाया, कहा- तीसरी स्टेज पर हूं, इलाज चल रहा…

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है और वो इसके तीसरे स्टेज पर है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बारे में बताया. उन्होंने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वह इस बीमारी से उबरने के लिए दृढ़ हैं.

Hina Khan diagnosed stage 3 breast cancer: बड़ी खबर आ रही है. हिना ने पुष्टि की है कि उन्हें स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है और वो तीसरे स्टेज पर है. ये बात नागिन एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ शेयर की. साथ ही एक लंबा सा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लिखा. ये खबर तेजी से इंटरनेट पर फैल गई. एक्ट्रेस के फैंस ये जानकर हैरान हो गए है और उनके जल्द ठीक होने के लिए कामना कर रहे हैं.

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं हिना खान

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, सभी को नमस्कार. मैं अपने फैंस और मुझसे जो लोग प्यार और मेरी परवाह करते हैं, उनके साथ कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं. मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. इस चुनौतीपूर्ण निदान के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मैं स्ट्रांग और दृढ़ निश्चयी हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा

हिना खान का चल रहा इलाज

हिना खान ने बताया कि उनका इलाज शुरू हो चुका है और वो उससे निकलने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. नागिन एक्ट्रेस ने आगे पोस्ट में लिखा, “मैं इस समय आपसे सम्मान और निजता की अपील करती हूं. मैं आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं. आपके पर्सनल एक्सपीरियंस, किस्से और सहायक सुझाव मेरे लिए इस यात्रा में बहुत मायने रखेंगे. सर्वशक्तिमान की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी. कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें.”

Also Read: 16 घंटे लगातार काम करने से हुआ हिना खान का हाल बेहाल, बिगड़ी तबीयत, बोली- मास्क पहनकर सोना पड़ रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >