Hidden Gems on OTT: हर सीन में छुपा है सस्पेंस, एक भी सेकंड मिस करना पड़ेगा भारी!

Hidden Gems on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, मिस्ट्री और ट्विस्ट से भरपूर थ्रिलर फिल्मों की दुनिया है, जो आपको हर सीन में बांधे रखेगी. अगर आप क्राइम थ्रिलर और डार्क स्टोरीलाइन्स के शौकिन हैं, तो ये फिल्मों जरूर देखें.

Hidden Gems on OTT: सस्पेंस के बिना फिल्म देखने का क्या मजा? खासकर जब OTT पर शानदार थ्रिलर भरे पड़े हैं. लेकिन कुछ जबरदस्त फिल्में अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग के बावजूद नजरों से छुपी रह जाती हैं. तो आज हम आपके लिए लाए हैं टॉप 5 अंडररेटेड सस्पेंस थ्रिलर, जो आपको मिस नहीं करनी चाहिए.

बैरट हाउस

‘बैरट हाउस’ 2019 में रिलीज हुई एक सस्पेंस से भरपूर फिल्म है, जो एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी बताती है. मुख्य भूमिकाओं में अमित साध और मंजरी फडनीस हैं, जिन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध है और IMDb पर इसे 7.2/10 की रेटिंग मिली है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

रहस्य

अगर आपको मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो रहस्य आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. 2015 में रिलीज़ हुई इस फिल्म की कहानी एक पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप लगता है, लेकिन जब जांच आगे बढ़ती है, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आता है. इस फिल्म में केके मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, कुणाल शर्मा और अश्विनी कलसेकर जैसे दमदार कलाकार हैं। रहस्य को आप ZEE5 पर देख सकते हैं, और इसे IMDb पर 7.5/10 की शानदार रेटिंग मिली है.

चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट

एक शहर में फिल्म क्रिटिक्स की रहस्यमयी हत्याएं हो रही हैं, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस और एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट साथ आते है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, एक चौंकाने वाला सच सामने आता है. सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी की दमदार एक्टिंग वाली यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है और इसे IMDb पर 7.5/10 की शानदार रेटिंग मिली है.

हिट: द फर्स्ट केस

2022 में रिलीज हुई एक दमदार क्राइम थ्रिलर फिल्म, जो एक रहस्यमयी तरीके से लापता हुई महिला और उसे ढूंढने में जुटे एक पुलिस अधिकारी की कहानी है. यह तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है और अपनी सस्पेंस से भरपूर कहानी से दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखती है. राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा और अखिल अय्यर की शानदार एक्टिंग इस फिल्म को और भी दिलचस्प बना देती है. अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर जरूर देखें। फिल्म को IMDb पर 7.6/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है.

इत्तेफाक

अगर आपको मिस्ट्री थ्रिलर पसंद हैं, तो इत्तेफाक (2017) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यह कहानी एक राइटर और एक होममेकर की है, जो डबल मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट होते हैं. असली कातिल कौन है और कौन झूठ बोल रहा है, यह सस्पेंस आपको आखिरी तक बांधे रखेगा. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना और मंदिरा बेदी जैसे शानदार कलाकार हैं, जिन्होंने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है. अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें. फिल्म को IMDb पर 7.2/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >