Hema Malini In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज पहुंची हेमा मालिनी, संगम में लगाई डुबकी, VIDEO

Hema Malini In Maha Kumbh 2025: हेमा मालिनी मौनी अमवस्या के मौके पर प्रयागराज पहुंची और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने कहा, ”इस शुभ अवसर पर मुझे यहां स्नान करने का मौका मिला, ये मेरा सौभाग्य है. बहुत ही अच्छा लगा है.”

Hema Malini In Maha Kumbh 2025: अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी ने महाकुंभ मेले में भाग लिया. उन्होंने मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. दिग्गज अभिनेत्री ने प्रभु प्रेमी संघ कुंभ शिविर में महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से भी मुलाकात की और आध्यात्मिकता पर चर्चा की. हेमा मालिनी ने डुबकी लगाने के बाद खुशी जाहिर की. एएनआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. ऐसा अनुभव मुझे पहले कभी नहीं हुआ. आज बहुत खास दिन है और मैं पवित्र स्नान करने के लिए भाग्यशाली हूं.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “इस शुभ अवसर पर मुझे यहां स्नान करने का मौका मिला, ये मेरा सौभाग्य है. बहुत ही अच्छा लगा है, इतने करोड़ लोग आये हैं, यहां मुझे भी स्थान मिला. धन्यावद.” सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने भगदड़ जैसी स्थितियों पर चिंता जताई. कई लोगों ने बताया कि अधिकारियों को भीड़ शांत होने तक मशहूर हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों को जाने से रोकना चाहिए. बता दें कि मौनी अमवस्या पर त्रिवेणी संगम में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति भी मच गई. अराजकता के बीच, ‘अखाड़ों’ ने मौनी अमावस्या के लिए अपने पारंपरिक ‘अमृत स्नान’ को रद्द करने का फैसला किया, लेकिन श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान करते रहे.

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम में अनुपम खेर ने लगाई डुबकी, VIDEO शेयर कहा- जीवन आज जाकर सफल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >