Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई टीवी के कलाकार भी है, जो अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत रहे है. इसमे संजीदा शेख, श्रुति शर्मा और प्रतिभा रांटा शामिल है.

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 8 एपिसोड वाली ये सीरीज आपको रोलरकोस्टर राइड पर ले जाएगी.

Heeramandi

वेब फिल्म में मनीषा कोइराला, शिरमिन सहगल, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी अदाकारा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. जहां बॉलीवुड के दिग्गजों ने इस प्रोजेक्ट में अपना जादू चलाया, वहीं कुछ टीवी कलाकार ऐसे भी थे, जिन्हें भंसाली जैसे उम्दा डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला.

Sanjeeda Shaikh as Waheeda

हीरामंडी में संजीदा शेख ने वहीदा का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग, जबरदस्त डायलॉग ने खूब समा बांधा है. वेब सीरीज में अभिनेत्री के चेहरे पर बड़ा सा निशान दिखाया गया है.

Shruti Sharma as Saima

टीवी अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने वेब सीरीज हीरामंडी में साइमा की भूमिका निभाई, जो मल्लिकाजान के लिए नौकर के रूप में काम करती थी. शो में अभिनेत्री का ट्रैक अच्छा रहा, जिसमें साइमा का इकबाल के साथ प्रेम संबंध, आलमजेब के साथ उसकी दोस्ती और अपने दोस्त आलम के लिए एक बड़ा बलिदान देने का फैसला शामिल था. श्रुति ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों पर राज किया है.

Pratibha Ranta

लापता लेडीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली प्रतिभा रांटा भी पॉपुलर वेब सीरीज में मौजूद थी. प्रतिभा ने वहीदा की बेटी शमा का किरदार निभाया था.

Also Read- Heeramandi: संजय लीला भंसाली की क्रिएटिविटी का एक और ग्रांड प्रेजेंटेशन है हीरामंडी

Indresh Malik as Ustaad Ji

इंद्रेश मलिक को लोकप्रिय कलर्स टीवी शो मधुबाला: एक इश्क एक जुनून में उनकी सहायक भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने उडारियां में अमनदीप का किरदार भी निभाया. मलिक ने इस प्रोजेक्ट में एक दलाल, उस्तादजी का किरदार निभाया था. अपनी चाल से लेकर जबरदस्त एक्टिंग तक इंद्रेश को दर्शकों से खूब प्रशंसा मिली.

Pankaj Bhatia as Feroz Sahab

ये है मोहब्बतें में बाला के किरदार से मशहूर हुए पंकज भाटिया ने हीरामंडी में नवाब फिरोज साहब का किरदार निभाया था. फिरोज वहीदा का विशेष ग्राहक था, हालांकि, जल्द ही उसकी नजर उसकी बेटी शमा पर पड़ी, जिससे मां और बेटी के बीच दरार पैदा हो गई.

 Jayati Bhatia as Phatto

ससुराल सिमर का से माताजी के नाम से मशहूर जयति भाटिया ने हीरामंडी में काफी अच्छी भूमिका निभाई थी. भाटिया ने वेब सीरीज में मल्लिकाजान की एक नौकरानी का किरदार निभाया था, जो सालों से उनके साथ थी.

Also Read- Heeramandi: भारत ही नहीं पाकिस्तान से भी हीरामंडी को मिल रहा ढेर सारा प्यार, संजय लीला भंसाली बोले- मुझे लगता है हम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >