Heeramandi: भारत ही नहीं पाकिस्तान से भी हीरामंडी को मिल रहा ढेर सारा प्यार, संजय लीला भंसाली बोले- मुझे लगता है हम…

Heeramandi: संजय लीला भंसाली को उनकी नई नेटफ्लिक्स सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार के लिए खूब प्यार मिल रहा है. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के लोग भी सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा हम सभी एक है.

Heeramandi: संजय लीला भंसाली भारत के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. हम दिल दे चुके सनम से लेकर देवदास और पद्मावत तक, उन्होंने कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्में बनाई हैं. जिसे आज तक दर्शक देखना पसंद करते हैं और इसके गाने गुनगुनाते हैं. अब हाल ही में उन्होंने ओटीटी स्पेस में कदम रखा है. उनकी पहली वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. जिसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से ढेर सारा प्यार मिला है. शो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख हैं. अब एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने कहा कि इस सीरीज से लिए उन्हें पाकिस्तान से भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है.


पाकिस्तान के दर्शक पसंद कर रहे है हीरामंडी
इंडीवायर के साथ एक इंटरव्यू में, संजय लीला भंसाली ने शेयर किया कि उन्हें सीमा पार से बहुत प्यार मिला और लोग हीरामंडी की कहानी जानने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं. उनका मानना ​​है कि उनकी वेब सीरीज किसी न किसी तरह से हम सभी को एक साथ लाती है और यह स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित है, जब भारत अविभाजित था. उन्होंने कहा, सीरीज के कैरेक्टर उतने ही हमारे हैं, जितने उनके हैं. उन्होंने कहा, ”मुझे अभी भी लगता है कि हम सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. दोनों तरफ के लोगों में बहुत प्यार है”


हीरामंडी के बारे में
नेटफ्लिक्स पर हीरामंडी स्वतंत्रता-पूर्व युग में लाहौर की तवायफों के बारे में है. वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल हैं. इसमें फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, फरीदा जलाल, ताहा शाह बदुसा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज रिलीज होने के बाद से ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर ट्रेंड कर रही है और इसने कुछ रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के साथ अपना ए-गेम ओटीटी पर लाया है, जिसकी स्ट्रीमिंग 1 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई है.

Also Read- Heeramandi: संजय लीला भंसाली की क्रिएटिविटी का एक और ग्रांड प्रेजेंटेशन है हीरामंडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >