Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने, एक एपिसोड के बाद और देखने का करेगा मन

Heeramandi Web Series First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी- द डायमंड बाजार 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं. बीते दिनों सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी. अब पहला रिव्यू सामने आ गया है.

Heeramandi Web Series First Review: हीरामंडी: द डायमंड बाजार, 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह एक मल्टी-स्टारर वेब सीरीज है. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन जैसे स्टार्स अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बीते दिनों ओटीटी रिलीज से पहले, संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप सितारों के लिए वेब सीरीज का स्पेशल प्रीमियर का आयोजन किया. जिसमें सलमान खान से लेकर विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स शामिल हुए. अब वेब सीरीज का पहला रिव्यू सामने आ गया है.


हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने
जेनेलिया डिसूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हीरामंडी – द डायमंड बाजार का रिव्यू शेयर किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह संजय लीला भंसाली के साथ पोज दे रही हैं और खुलासा कि सेलेब्स को अपकमिंग वेब सीरीज के सिर्फ दो एपिसोड देखने को मिले, लेकिन और देखने की क्रेविंग्स होने लगी. उन्होंने आगे कहा, “क्या वर्ल्ड है, आप हमें कितनी प्यारी जर्नी पर ले गए संजय सर…हमेशा की तरह मंत्रमुग्ध कर देने वाला… पूरी कास्ट को प्यार प्यार प्यार और क्रू ने भी क्या शानदार प्रयास किया… नेटफ्लिक्स, यह सही में स्पेशल है.”

Heeramandi web series first review


हीरामंडी के प्रीमियर में पहुंचे ये स्टार्स
ग्रैंड प्रीमियर की बात करें तो सलमान खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, नीतू कपूर, सोनी राजदान, रश्मिका मंदाना, रेखा, अनन्या पांडे, करण जौहर, एटली, मृणाल ठाकुर जैसे स्टार्स ने हीरामंडी देखी. यही नहीं अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी जैसे टीवी स्टार्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सलमान खान भी फायरिंग घटना के बाद इस इवेंट में दिखाई दिए. बता दें कि यह सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले में तवायफों के जीवन के बारे में है. आप इसे 1 मई को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Heeramandi OTT Release: इन 8 वजहों से देखने लायक है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, इस दिन नेटफ्लिक्स होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >