देश के सबसे डरावने लोकेशन पर शूट हुई हैं ये फिल्में, जहां आज भी भटकती है आत्माएं,कैमरे में कैद हुआ था भूत

बॉलीवुड में कई सारी ऐसी भूतिया फिल्म बनी है, जिसे देखकर आज भी रातों की नींद उड़ जाती है. ऐसे में आपने कभी सोचा है कि कई बार फिल्मों की शूटिंग रियल हॉन्टेड लोकेशन पर होती है. स्टार्स ने इन भूतों को महसूस भी किया है.

बॉलीवुड में कई सारी हॉरर फिल्में बनी है. इनमें से कुछ ऐसी फिल्में भी है, जिसे देखकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई दिनों तक तो नींद भी नहीं आती है. हॉरर फिल्मों में दिखाई जाने वाली जगहों के साथ-साथ भूतनी काफी डरावनी होती है. उनकी आवाज से हर किसी को डर लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खतरनाक और डरावनी दिखने वाले ये लोकेशन कई बार रियल होते हैं. कई बार फिल्म डायरेक्टर भूतिया जगहों पर जाकर शूटिंग भी करते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे, कि कौन-कौन सी ऐसी फिल्में हैं, जो रियल हॉन्टेड जगहों पर शूटिंग हुई है. इनमें से कुछ ऐसे भी लोकेशन है, जहां शाम के बाद लोग जाने से डरते हैं. कहा जाता है कि यहां आत्माएं भटकती है.

विक्की कौशल की भूत पार्ट 1 डरावने महल में किया गया था शूट

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (vicky kaushal) की फिल्म ‘भूत पार्ट 1’ (bhoot part 1) 600 साल पुराने महल में शूट किया गया था. इस महल का नाम भूली भटियारी है, इसे हॉन्टेड माना जाता है. कहा जाता हैं कि इस महल में नेगेटिव एनर्जी का वास है. महल में आत्माएं भटकती रहती है, यहां दिन में भी कोई गार्ड रुकने के लिए तैयार नहीं रहता है.

बाजीराव मस्तानी

दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी भी पुणे की डरावनी जगहों पर हुई. इसकी शूटिंग शनिवार वाड़ा में हुई, ये भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है. यहां कई डरावनी कहानियां छिपी हुई है. कहा जाता है कि हर अमावस्या की रात को यह किला भूतिया बन जाता है. लोग अक्सर किले से ‘काका माला वाचवा’ की आवाज सुनते हैं. इस फोर्ट में आग लगने से कई लोगों की मृत्यू हो गई थी. जिसकी आत्माएं आज भी भटकती है.

1921 की शूटिंग के दौरान कैद हुआ था भूत

विक्रम भट्ट की फिल्म 1921 की शूटिंग भी हॉरर लोकेशन पर हुई है. जिसमें वेंटवर्थ वाल हाउस शामिल है. कहा जाता है कि इस जगह पर पैरानॉर्मल चीजें महसूस की जाती है. विक्रम भट्ट ने एक बार इसका सबूत दिया था. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके कैमरे में भूत कैद हुआ है. कहते हैं कि इस घर में मकान मालिक की आत्मा भटकती है.

Also Read: Haunted Railway stations: भारत के डरावने रेलवे स्टेशन, जहां शाम होते ही आत्‍माओं के चीखने की आती है आवाज

राज फिल्म को देखने से आज भी डरते हैं लोग

बिपाशा बसु की अबतक की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक राज की शूटिंग भी भूतिया जगह पर हुई. जरा सोचिए फिल्म में दिखाई गई जगह कैमरे पर इतनी डरावनी लगती है, तो रियल में कितनी होगी. फिल्म की शूटिंग के दौरान कई डरावनी घटनाएं भी हुई थीं. कहा जाता है कि जिस बिल्डिंग में उसकी शूटिंग हुई है, वहां आत्माओं का वास है, रात के अंधेरे में वहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >