Happy Birthday Suhana Khan : शाहरुख ने सुहाना के फ्यूचर बॉयफ्रेंड के लिए बनाए थे 7 नियम, छठवां प्वाइंट है सबसे खतरनाक

Happy Birthday Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं. सुहाना पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं और उनकी तसवीरों पर जबरदस्त लाइक्स एंड कमेंट्स आते है. सुहाना का स्वैग ऐसा है कि उनके नाम से अभी से इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज बने हुए है. सुहाना अपने पिता शाहरुख के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती है. लेकिन क्या आपको मालूम है एक्टर ने सुहाना को डेट करने वाले शख्स के लिए 7 नियम बनाए थे.

दरअसल, 2017 में ‘फेमिना’ को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि अगर कोई लड़का उनकी बेटी सुहाना को डेट करना चाहता है तो उसे कुछ नियम फॉलो करने होंगे. ये सारे नियम किंग खान ने खुद बनाए हैं. इस लिस्ट में ये नियम शामिल है-

https://www.instagram.com/p/CJcHmvZnruU/

1. जॉब होना.

2. ये समझ लो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता.

3. हमेशा मैं तुम पर नजर रख रहा हूं.

4. वकील हमेशा साथ होगा.

5. ध्यान रहे, वो मेरी राजकुमारी है, तुमने उसे जीता नहीं है.

6. अगर उसे तंग किया तो मुझे जेल जाने का डर नहीं.

7. जैसा बिहेव आप उससे करोगे, आपके साथ भी मैं वही करूंगा

https://www.instagram.com/p/CALEzYknceB/

हालांकि शाहरुख खान ने बाद में माना था कि ये एक ‘झूठा दिखावा’ था. किंग खान ने कहा था कि, जब मेरी बेटी किसी को पसंद करेगी तो मैं कुछ भी नहीं कह पाऊंगा और बस उसे स्वीकार कर लूंगा. बता दें कि 18 साल की उम्र में सुहाना ने अपना पहला फोटोशूट वोग मैगजीन के अगस्त के एडिशन के लिए करवाया था. इसके लिए सुहाना को काफी ट्रोल किया गया था. जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था.

Also Read: VIDEO : शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत ने आम के पेड़ से लटककर किया एक्सरसाइज, फैंस को पसंद आया ये अंदाज

फैंस सुहाना खान का फिल्मों में आने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे है. सुहाना वैसे तो अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरों से फैंस को अपडेट देती रहती है. वो न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही है और वहां से एक से बढ़कर फोटोज शेयर करती है. उनका अंदाज और उनकी अदाए पर फैंस लट्टू हो जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >