Birthday Special: अजय देवगन के लिए रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश!

Ajay Devgan- बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन का आज जन्मदिन है. वो 51 साल के हो गये.

Happy Birthday Ajay Devgan: बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन का आज जन्मदिन है. वो 51 साल के हो गये. बॉलीवुड में कॉमेडी, एक्शन, सीरियस और लगभग हर तरह की फिल्मों का हिस्सा रहे अजय देवगन को उनके जबरदस्त अभिनय की गहराई के लिए जाना जाता है. कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं. आज अजय काजोल के साथ बहुत खुश है और उनके दो बच्चे भी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अजय के अफेयर के चर्चों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरीं.

अजय देवगन का नाम रवीना टंडन और करिश्मा कपूर से जुड़ चुका है. अजय और रवीना का अफेयर 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था. अजय से अलग होने के बाद रवीना ने सुसाइड तक की कोशिश की थी. फिल्मफेयर मैगजीन के जुलाई 1994 के इश्यू में अजय ने इसे रवीना का पब्लिसिटी स्टंट कहा था. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह तक कह डाला की रवीना को एक मनोचिकित्सक के पास जाना चाहिए. अजय के मुताबिक रवीना जन्म से झूठी है. इसलिए उसके छोटे-छोटे बयान मुझे ज्यादा अपसेट नहीं करते. लेकिन इस बार उसने लिमिट क्रॉस कर दी थी.

रवीना ने अजय पर उन्हें ‘विजयपथ’ जैसी कई फिल्मों से बाहर निकलवाने का आरोप लगाया था. उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, मैंने किसी प्रोड्यूसर को नहीं कहा कि वे मेरी फिल्म से किसी एक्ट्रेस को निकाल दें और न ही मैंने किसी को रिकमंड किया. वह मनगढ़ंत कहानियां बना रही है. विजयपथ’ की बात करूं तो हां, मैंने प्रोड्यूसर को कहा था कि वे किसी और हीरो को ले लें. क्योंकि मैं रवीना के साथ काम नहीं करना चाहता था. इसका मतलब यह हुआ कि मैंने उसे निकलवाया? नहीं, मैं खुद फिल्म छोड़ना चाहता था.

रवीना ने अफेयर पर कहा था कि अजय ने उन्हें लेटर्स लिखे थे. अजय के सामने यह सवाल आया तो उन्होंने कहा, कौन से लेटर्स. उससे कहो कि वो उन लेटर्स को पब्लिश करवाये, मैं भी उसके इमेजिनेशन को पढ़ना चाहता हूं. हमारे परिवार एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं. वह हमारे घर आती है क्योंकि वह मेरी बहन नीलम की सहेली है. जब वह बुरा बर्ताव करने लगी तो क्या हम उसे बाहर नहीं निकाल सकते थे. बिल्कुल निकाल सकते थे. मैं कभी उसके क्लोज नहीं रहा. पूछो उससे, क्या कभी मैंने उसे बुलाया या आगे रहकर उससे बात की.

रवीना टंडन के बाद अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा. फूल और कांटे की सफलता के बाद अजय देवगन को कई फिल्में ऑफर हुईं और ज्यादातर में करिश्मा कपूर थीं. जिगर (1992), धनवान (1993), संग्राम (1993), शक्तिमान (1993) और सुहाग (1994) जैसी फिल्में बहुत ही कम अंतराल में प्रदर्शित हुईं. इनमें अजय की हीरोइन करिश्मा थीं. दोनों का ज्यादातर वक्त सेट पर ही बीतता था. जिसके बाद दोनों में रोमांस की खबरें तेजी से फैली. हालांकि, उन्होंने कहा था, लोग रुई का पहाड़ बना रहे हैं. हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >