Hania Aamir का ‘पाकिस्तानी आर्मी’ पर दिए गए वायरल बयान पर छलका दर्द, बोलीं- चरमपंथियों की हरकतें…

Hania Aamir के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर बात कही थी. अब उसपर एक्ट्रेस ने सच्चाई बताते हुए इस खबर को फर्जी बताया है.

Hania Aamir समेत सभी पाकिस्तानी ड्रामा और सेलेब्स को भारत में बैन कर दिया गया है. इस बीच हानिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. उनका कहना था कि पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादी के गलती की सजा पकिस्तान में रहने वाले मासूम और निर्दोष लोगों को क्यों दी जा रही है. हालांकि, अब इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई खुद एक्ट्रेस ने बताई है. उनका कहना है कि यह यह उनका बयान नहीं है और इसे गलत तरीके से पेश किया गया है.

वायरल पोस्ट की सच्चाई क्या है?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, हानिया ने अपने वायरल पोस्ट पर बात करते हुए कहा, “हाल ही में मेरे नाम से एक बयान गलत तरीके से पेश किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है. मैं बताना चाहती हूं कि मैंने यह बयान नहीं दिया है और मैं अपने साथ जोड़े जा रहे शब्दों का समर्थन या सहमती नहीं करती हूं. यह पूरी तरह से मनगढ़ंत है और यह गलत तरीके से पेश करता है कि मैं कौन हूं और मैं क्या मानती हूं.”

‘चरमपंथियों की हरकतें…’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक समय है. हाल ही में हुई त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. इस तरह का दर्द वास्तविक है और यह सहानुभूति का हकदार है, राजनीतिकरण का नहीं. ऐसे समय में भावनाओं को हमारे फैसले पर हावी होने देना आसान है, लेकिन हमें याद रखना चाहिए. चरमपंथियों की हरकतें पूरे देश या उसके लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. बिना सबूत के दोष देना केवल विभाजन को गहरा करता है और करुणा, न्याय और उपचार की वास्तविक जरूरत से ध्यान भटकाता है.”

क्या था पूरा मामला?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से कुछ वक्त पहले एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा था, “सिर्फ कश्मीर में जनरल असीम मुनीर की हरकतों की वजह से पूरे पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भारत में बैन कर दिया गया है. यहां तक ​​कि सोशल मीडिया अकाउंट भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं. मैं भारत के प्रधानमंत्री से आदरपूर्वक अनुरोध करती हूं. हम पाकिस्तान के आम लोगों ने भारत के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है. पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादी हैं. तो आप आम पाकिस्तानियों को क्यों सजा दे रहे हैं?”

यह भी पढ़े: Raid 2 में इलियाना को वाणी कपूर से रिप्लेस करने पर अजय देवगन बोले, कहा- नए लोग आते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >