Gurucharan Singh News: गुरुचरण सिंह के परिवार ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, करीबी दोस्त ने कहा- ये फेक न्यूज है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह उर्फ ​​सोढ़ी को लेकर खबरें चल रही है कि वो जल्द ही शादी करने वाले थे. परिवार ने इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही बताया कि वो किसी मेंटल स्ट्रेस में नहीं थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों सुर्खियों में है. सीरियल में सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से मिसिंग है. उन्हें आखिरी बार दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. उनके पिता ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि वो लापता है. अभी इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि गुरुचरण शादी करने वाले थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. अब इसपर उनकी फैमिली ने रिएक्ट किया है.


सोढ़ी के परिवार ने शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया
बीते कुछ दिनों से गुरुचरण सिंह के फैंस उनके ना मिलने पर काफी परेशान है. एक्टर के तारक मेहता का उल्टा चश्मा के को-स्टार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, प्रिया आहूजा, शैलेश लोढ़ा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर जल्द ही शादी करने वाले थे. इंडियन एक्सप्रेस कॉम से बातचीत में उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम की ये अफवाहें कहां से आ रही है. साथ ही कहा एक्टर के पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. ना ही उनके पास अभी तक इस मामले पर कोई अपडेट है. उनके पिता ना इस बात से मना कर दिया कि वो किसी मेंटल स्ट्रेस में थे.

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान

TMKOC के भिड़े ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रार्थना कर रहा हूं कि…


गुरुचरण सिंह नहीं करने वाले थे शादी
टाइम्स नाउ से बात करते हुए, गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सुश्री सोनी ने एक्टर की शादी की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा ये फेक न्यूज है और शादी का कोई प्लान नहीं है. वहीं, डीसीपी साउथ-वेस्ट रोहित मीना ने एनआई को बताया था, हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं. हम फुटेज और कई चीजों की जांच कर रहे है और हमें कई सुराग भी मिले. बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी को बलविंदर सिंह सूरी ने रिप्लेस किया है.

TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >