Gullak Season 4 OTT Release Date: इंतजार खत्म… सोनी लिव पर इस दिन रिलीज हो रही है गुल्लक 4, जानें क्या होगी कहानी

1 / 1
Gullak Season 4 OTT Release Date: इंतजार खत्म… सोनी लिव पर इस दिन रिलीज हो रही है गुल्लक 4, जानें क्या होगी कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

Gullak Season 4 OTT Release Date: इंतजार खत्म… सोनी लिव पर इस दिन रिलीज हो रही है गुल्लक 4, जानें क्या होगी कहानी

Gullak Season 4 OTT Release Date: मिश्रा परिवार गुल्लक के चौथे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. पॉपुलर वेब सीरीज सोनी लिव पर 7 जून से स्ट्रीम होगी. इसमें दर्शकों को पेरेंटिंग और एडल्टहुड की लड़ाई देखने को मिलेगी.

Gullak Season 4 OTT Release Date: बहुचर्चित मिश्रा परिवार अपने ‘नए किस्से’ के साथ वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार है. तीन बेहद सफल सीजन के बाद, गुल्लक अपने बिल्कुल नए सीजन के साथ लौट रहा है.

Gullak season 4

श्रेयांश पांडे की ओर से निर्मित और निर्देशित, यह टीवीएफ शो अपनी भरोसेमंद कहानी और स्टारकास्ट के पावर-पैक परफॉर्मेंस के कारण अक्सर चर्चा में बना रहता है.

Also Read- Maidaan OTT release: अजय देवगन की मैदान इस ओटीटी पर हुई रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Gullak season 4

ओजी मिश्रा परिवार के सदस्य अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं. जमील खान ने संतोष मिश्रा की भूमिका निभाई है, गीतांजलि कुलकर्णी को शांति मिश्रा के रूप में देखा गया है.

Gullak season 4

जबकि विभव राज गुप्ता ने अन्नू उर्फ ​​​​आनंद मिश्रा के रोल में नजर आ रहे हैं. इधर अमन मिश्रा का कैरेक्टर हर्ष मायर की ओर से निभाया गया है. हेली शाह इस सीजन में बेहद पसंदीदा कलाकारों में शामिल हो गई हैं, जिससे कलाकारों की टोली में उत्साह बढ़ गया है.

Gullak season 4

चौथे सीजन में, फैंस को मिश्रा परिवार में पेरेंटिंग और एडल्टहुड की लड़ाई देखने को मिलेगी. संतोष, शांति और अन्नू ने अमन को सही रास्ते पर वापस लाने का फैसला किया, क्योंकि बड़ा होने के बाद गलत रास्ते पर चला जाता है.

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज के इंतजार में नजरें बिछाये हुए हैं दर्शक

Gullak season 4

अगर आप भी गुल्लक सीजन 4 देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 7 जून से देखा जा सकता है.

Gullak season 4

सोनी लिव ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “लेकर पेरेंटिंग के कुछ खास किस्से, आ रही हैं शांति मिश्रा. #GullakS4 7 जून से विशेष रूप से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग.”

Also Read- OTT Releases This Week: गर्मी की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड में देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >