Govinda Sunita Ahuja Divorce: कृष्णा अभिषेक ने मामा-मामी के तलाक रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका रिश्ता पहले…

Govinda Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जहां एक्टर के सेक्रेटरी ने दावों को खारिज कर दिया. अब उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने इसपर रिएक्ट किया है.

Govinda Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई. कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही अपने 37 साल के रिश्ते को खत्म कर तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स काफी शॉक्ड है. हालांकि न तो गोविंदा ना ही सुनीता ने अभी तक इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है. अब कृष्णा अभिषेक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

गोविंदा के तलाक रूमर्स पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक ने एचटी संग बात करते हुए इन रूमर्स को बकवास बताया. उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं हो सकता… वे तलाक नहीं देंगे.” इसके अलावा आरती सिंह ने भी कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी मुंबई में नहीं हूं, इसलिए मैं किसी के संपर्क में नहीं हूं, लेकिन मैं आपको कुछ बता दूं, यह झूठी खबर है. ये सिर्फ अटकलें हैं, क्योंकि उनका बंधन बहुत मजबूत है. उन्होंने वर्षों से एक अच्छा और प्यार भरा रिश्ता बनाया है, तो वे तलाक कैसे ले सकते हैं? मुझे नहीं पता कि लोगों को ये सभी अफवाहें कहां से मिलती हैं, जो पूरी तरह झूठ है. उन्हें गलत सूचना फैलाने से बचना चाहिए. वास्तव में, मेरे तलाक की खबरें भी बिना किसी कारण के सामने आई थीं.”

कैसे शुरू हुई गोविंदा और सुनीता की लवस्टोरी

सुनीता की पहली मुलाकात गोविंदा से उनके बॉलीवुड सुपरस्टार बनने से काफी पहले हुई थी. जब एक्टर बी.कॉम के फाइनल ईयर में थे, और सुनीता कक्षा 9 में थी. दोनों फैमिली फ्रेंड्स थे, क्योंकि उनकी बहन की शादी उनके मामा आनंद सिंह से हुई थी. हालांकि, उनका रिश्ता उस समय पनपा जब गोविंदा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे. 11 मार्च 1987 को शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़े ने तीन साल तक डेट किया. वे एक बेटी, टीना आहूजा और एक बेटे, यशवर्धन के माता-पिता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >