Govinda Son Yashvardhan Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि उनकी पहली फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यशवर्धन जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉररिन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा यशवर्धन के डेब्यू के साथ-साथ उनकी मां सुनीता आहूजा की मौजूदगी को लेकर है.

Yashvardhan Ahuja’s Debut With Mother : पहली फिल्म में मां संग दिखेंगे यशवर्धन

'‘हीरो की हॉररिन’ यशवर्धन के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी. खास बात यह है कि सुनीता फिल्म में यशवर्धन की मां का ही किरदार निभा रही हैं. एएनआई से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने निर्माता एकता कपूर का आभार जताते हुए कहा कि शायद इंडस्ट्री में यह पहली बार होगा, जब मां और बेटा एक ही फिल्म के जरिए साथ में पर्दे पर लॉन्च हो रहे हैं.

Yashvardhan-Nitanshi New Pair : नितांशी गोयल संग बनेगी यशवर्धन की नई जोड़ी

फिल्म में यशवर्धन आहूजा के साथ 'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में जैमी लीवर, चंकी पांडे, बिजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा

Film Release Date : 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं ने 'हीरो की हॉररिन' की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यशवर्धन के डेब्यू के साथ अब दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि गोविंदा की अगली पीढ़ी बॉलीवुड में अपने लिए कितनी मजबूत जगह बना पाती है.

Govinda’s Comeback : गोविंदा भी करेंगे पर्दे पर वापसी

यशवर्धन के डेब्यू की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, गोविंदा भी अपनी फिल्म 'रूपा' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आहूजा परिवार के लिए आने वाला समय काफी खास माना जा रहा है. एक तरफ गोविंदा की वापसी की चर्चा है, तो दूसरी ओर उनके बेटे यशवर्धन अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे... जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >