Govinda Net Worth: इतने करोड़ के मालिक हैं गोविंदा, पत्नी संग तलाक को लेकर बटोर रहे सुर्खियां

Govinda Net Worth: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेता भी हैं. वह अपनी कई सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

Govinda Net Worth: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कथित तौर पर शादी के 37 साल बाद तलाक की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि जोड़े ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि एक्टर के सेक्रेटरी ने दावों को खारिज कर दिया है और इसे बकवास बताया. उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

गोविंदा की कितनी है कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की कुल संपत्ति 18 मिलियन डॉलर यानी 150 करोड़ रुपये के करीब है. गोविंदा की इनकम कई स्रोतों से आती है, जिसमें उनका सफल फिल्मी करियर, ब्रांड विज्ञापन और रियल एस्टेट निवेश शामिल हैं. बॉलीवुड स्टार के रूप में उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है, क्योंकि वह विभिन्न कई शोज में नजर आते हैं.

कितनी है गोविंदा की सलाना कमाई

‘हीरो नंबर 1’ के नाम से मशहूर गोविंदा की सालाना कमाई करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है, जहां वह कथित तौर पर प्रति डील लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. फिल्म में अभिनय की बात आती है, तो गोविंदा प्रति प्रोजेक्ट 5-6 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं.

गोविंदा के पास हैं यह संपत्तियां

अपने अभिनय करियर के अलावा, गोविंदा के पास मुंबई में कई संपत्तियां हैं. अभिनेता के पास शहर में दो खूबसूरत घर हैं, एक जुहू के केडिया पार्क में और दूसरा मड आईलैंड में. कथित तौर पर इन संपत्तियों की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, गोविंदा ने कई रियल एस्टेट में भी निवेश किए हैं, जिससे उन्हें अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है.

गोविंदा का कार कलेक्शन

गोविंदा के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, मर्सिडीज C220D और मर्सिडीज बेंज GLC जैसी गाड़ियां शामिल हैं. क्या आप जानते हैं गोविंदा एक प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नर्तक हैं? दिलचस्प बात यह है कि एक बार उन्हें 15 साल की उम्र में राजश्री स्टूडियोज ने रिजेक्ट कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >