Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने ये है मोहब्बतें से शो की तुलना करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये क्या विवाद…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में को अक्सर ये है मोहब्बतें की कॉपी कहा जाता है. अब शो में रजत की भूमिका निभाने वाले हितेश भारद्वाज ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह शो शुरुआत से ही टॉप टीवी शोज में से एक रहा है. हालांकि जब शो ने लीप लिया था, तो फैंस शक्ति अरोड़ा के जाने से काफी दुखी थे. बाद में हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई. उन्होंने रजत ठक्कर के रूप में शो में एंट्री किया, जो एक सिंगल फादर है. ईशान के जाने के बाद सवी की जिंदगी भी पूरी तरह से बदल गई. वह एक स्कूल टीचर बन गई और रजत की बेटी सायशा उर्फ ​​सई उसके करीब आ गई. बाद में हमने आशिका की एंट्री भी देखी, जो रजत की एक्स वाइफ और सई की मां है.

दर्शक गुम है किसी के प्यार में क्यों कहते हैं ये है मोहब्बतें की कॉपी

हालांकि, उसने पैसों के लिए रजत और सई को छोड़ दिया है और अर्श, जो एक बड़ा बिजनेसमैन है, उसे डेट करने लगी. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी हमने देखा कि आशिका सई को अपनी लाइफ में वापस चाहती थी. हालांकि बच्ची सवी के साथ रहना चाहती थी. इसलिए कस्टडी की वजह से रजत और सवी ने एक दूसरे से शादी कर ली. शो की कहानी काफी हद तक दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर ये है मोहब्बतें से मिलती जुलती है.

क्या थी ये है मोहब्बतें की कहानी

इस सीरियल में भी रमन अकेला पिता था और शगुन ने पैसों के लिए उसे छोड़ दिया था. वह अशोक के पास गई, जबकि रमन की बेटी रूही इशिता के करीब आ गई. आखिरकार इशिता और रमन की रूही से शादी हो गई. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती थी. कई फैंस ने एक जैसी कहानी के लिए ‘गुम है किसी के प्यार में’ के मेकर्स को जमकर ट्रोल किया.

गुम है किसी के प्यार में ट्रोल करने वालो को हितेश ने क्या कहा

अब हितेश भारद्वाज ने तुलना करने वालों पर रिएक्ट किया. उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल से बात की और कहा कि वह इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं और उनका शो अच्छा चल रहा है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह सभी को पसंद आ रहा है, तो लोगों को ये तुलना बंद कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर कहानी का अपना दृष्टिकोण होता है और वह सोशल मीडिया ट्रोलर्स को वैल्यू नहीं देते हैं. वह चाहते हैं कि अगर हर किसी को शो अच्छा लगे तो वे इसे देखें और इसे लेकर विवाद पैदा न करें.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नशे में धुत होकर रजत ने आशका के घर किया हंगामा, सवी निभाएगी पत्नी धर्म

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशका के पास वापस जाने का फैसला करेगी सई, पजेसिव पत्नी की तरह बिहेव करेगी सवी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >