Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे ने शो में दोबारा लौटने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे हाथों में होता तो…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में से वैभवी हंकारे का पत्ता कट गया है. शो में उनके किरदार की मौत हो गई है. हालांकि उनके जाने से उनके चाहने वाले खुश नहीं है. एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस ने उनसे शो में वापस आने के लिए कहा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अब वैभवी हंकारे नजर नहीं आती. शो में परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी की एंट्री हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस का ट्रैक खत्म कर दिया गया. मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए भाविका शर्मा की एंट्री दोबारा से करवा दिया. भाविका, सवी ठक्कर के किरदार में नजर आ रही है, जो एक आईपीएस अधिकारी है. हालांकि वैभवी के फैंस उनके जाने से खुश नहीं है. इस बीच वैभवी ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया.

गुम है किसी के प्यार में होगी वैभवी हंकारे की वापसी?

वैभवी हंकारे से सवाल-जवाब सेशन के दौरान कई फैंस ने सवाल पूछे. एक फैन ने एक्ट्रेस से कहा, तेजो दी प्लीज सीरियल में वापस आ जाओ. मिस यू तेजो दी. इसपर एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए लिखा, मेरे हाथों में होता तो कभी नहीं छोड़ती. एक यूजर ने उनसे पूछा, आपको गुम है किसी के प्यार में बहुत मिस करता है. कोई चांस हो दोबारा शो में जाने का. इसपर वैभवी ने कहा, नहीं, इस वक्त वापस जाने का कोई प्लान नहीं है. वैभवी के जवाब से साफ है कि उनकी वापसी गुम है किसी के प्यार में संभव नहीं है.

सवी हो जाएगी सस्पेंड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि प्रधान परिवार पूजा की तैयारी करता है. लीना, विनोद को बताती है कि वह नील सच्चाई जानने के बाद उनसे दूर हो गया है. लीना अपने बेटे नील से पूजा में भाग लेने के लिए कहती है. हालांकि वह मना कर देता है. नील, तेजू की हत्या के बारे में सच्चाई का पता लगाने की कसम खाता है. सवी प्रधान परिवार आती है और ऋतुराज से तेजू और रजत की मौत के बारे में पूछताछ करती है. ऋतुराज उसके सवाल सुनकर घबरा जाता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत के बारे में सवी का सीनियर अधिकारी टिप्पणी करता है और वह उसपर भड़क जाती है. सवी का जवाब सुनकर वह अधिकारी उसे सस्पेंड कर देता है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >