Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के सपने में आएंगे सई और विराट, ईशान को छोड़ अपने सपनों को पूरा करेगी रीवा

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग ट्रैक में हमे कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. अब सई और विराट बेटी सवी के सपनों में आएंगे और एहसास दिलाएंगे हैं कि वह अपने जीवन में बहुत ऊपर जाएगी. जिसके बाद सवी बहुत सारी आशाओं और ऊर्जा के साथ आएगी और अपने प्रवेश के लिए ईशान से मिलने जाएगी.

‘गुम है किसी के प्यार में’ इन-दिनों अपने अपकमिंग ट्विस्ट और लव ट्रायंगल को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है. शो ने हाल ही में 20 साल का लीप लिया है. जिसके बाद आयशा सिंह और नील भट्ट जैसे सेलेब्स को न चाहते हुए भी शो को अलविदा कहना पड़ा. अब नये स्टारकास्ट, जिसमें भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा सई-सवी की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनकी स्टोरी फैंस को काफी हद तक मजेदार लग रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि भवानी अपने ससुराल वालों को निमंत्रण देने के लिए हरिणी के घर जाती है, वहीं वीनू पूरी तरह से बदल गया है, वो सवी का बिल्कुल साथ नहीं देता है और उसे हर वक्त ताना मारता रहता है.

ईशान को छोड़कर करियर चुनेगी सवी

दूसरी तरफ हम देखते हैं कि ईशान (शक्ति अरोड़ा) और रीवा की शादी फाइनल हो गई है, और ईशान के पिता, ईशान की मां की तस्वीरों के साथ बात करते हैं कि आखिरकार उनका बेटा शादी करने जा रहा है. दूसरी तरफ, हम निनाद को लंबे समय के बाद अपना पियानो बजाते हुए देखते हैं और यह देखकर परिवार के सभी सदस्य भावुक हो जाते हैं. क्योंकि सवी अब शादी करने जा रही है. सवी (भाविका शर्मा) अपने परिवार की खुशी के कारण शादी करने का फैसला करेगी. बाद में, हम रीवा और ईशान के बीच एक रोमांटिक पल देखते हैं, लेकिन ईशान को अपनी मां की बहुत याद आती है. इधर रीवा को लंदन कॉलेज में प्रवेश पाने का मौका मिला है और उनके मां और पिता जोर देकर कहते हैं कि वह अपनी शादी तोड़ दें और अपने सपनों पर ध्यान दे.

रीवा और सावी ने अपना करियर चुना

हम देखते हैं कि सई और विराट का सपना सवी पूरा करने का सोचती है. वो दोनों उनके सपने में आते हैं और एहसास दिलाते हैं कि वह अपने जीवन में बहुत ऊपर जाएगी, इसलिए वह अब बहुत सारी आशाओं और ऊर्जा के साथ आएगी और अपने प्रवेश के लिए ईशान से मिलने जाएगी. सवी, ईशान को अपने कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए उससे बात करने के लिए भोंसले कॉलेज पहुंची, लेकिन हम देखते हैं कि ईशान इसके लिए तैयार नहीं है, और यह देखकर सवी बहुत हैरान हो जाती है. सवी खुद से वादा करती है कि वह ईशान की ना को हां में बदल देगी. खैर, हमें यह देखने के लिए अपकमिंग ट्रैक का इंतजार करना होगा कि क्या ईशान (शक्ति अरोड़ा) स्थिति को समझता है और सवी को अपने कॉलेज में दाखिला दिलाता है. देखते हैं सावी और ईशान की नोकझोंक कहां तक​जाती है. गुम है क्याइके प्यार में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चलने वाले शो में से एक है और ये शो लगातार अपनी टीआरपी लिस्ट में नंबर 3 पर बना हुआ है. अपकमिंग ट्रैक में, हम देखते हैं कि सवी अपने मंडप से भागने का फैसला करती है, इसमें ईशा मैंम उसकी मदद करती है.

भाविका को कैसे ऑफर हुआ गुम है किसी के प्यार में

एक इंटरव्यू में भाविका शर्मा ने खुलासा किया था कि उन्हें ‘गुम है किसी के प्यार में’ सवी का रोल कैसे मिला. एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्होंने अपने घर से ही ऑडिशन वीडियो रिकॉर्ड किया था, उन्हें भूमिका मिलने की बहुत कम उम्मीद थी. उसी दिन, उन्होंने दो अन्य ऑडिशन भी रिकॉर्ड किए थे. हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते के अंदर ही उन्हें कॉलबैक आया. हालांकि भाविका को काम की शिफ्ट के संबंध में एक कॉल आया था, लेकिन वह निश्चित नहीं थी कि उसे फाइनल कर लिया गया है या नहीं. बाद में भाविका को पता चला कि उन्हें लीड रोल मिल गया है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपनी बहन के खिलाफ हुआ विनायक, सवी और ईशान के बीच हुई प्यार की पहली शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >