Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत की शादी से पहले ईशा ठक्कर परिवार के सामने अपनी शर्त रखती है. जिसके लिए रजत मान जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सवी और रजत की शादी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसे दर्शक काफी एंजॉय कर रहे हैं. सवी और रजत शादी के लिए मान गए है और इस वजह से दोनों के परिवार वाले काफी खुश है. भोसले और ठक्कर परिवार शादियों की तैयारी में लगे हुए है और इस वजह से उनके बीच नोकझोंक होती रहती है. हालांकि सवी और रजत ये शादी सवी के लिए कर रहे, ताकि उसक कस्टडी उन्हें मिल जाए. वहीं, आशका को ये बात अभी तक पता नहीं चली है.

ईशा ने रजत के सामने रखी दो शर्त

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री और पूरा परिवार ईशा के घर लंच के लिए जाते हैं. जानकी कहती है वो उनके घर नहीं खा सकती क्योंकि वो लोग मांसाहारी है. सवी उन्हें समझाती है कि ये बात उन्हें मालूम थी और इसलिए उन्होंने नये बर्तन में खाना बनाया है. जानकी ये सुनकर काफी खुश हो जाती है और कहती है राजू सही कहते हैं कि सवी उनके घर के लिए अच्छी बहू बनेगी. जानकी, सवी को प्यारा सा तोहफा देती है. पंडित परिवार के सदस्यों से पूछते हैं कि क्या वे शादी से पहले कोई शर्त रखाना चाहते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

सगाई में रिंग लाना रजत और सवी भूल गए

भाग्यश्री कहती है उनकी कोई शर्त नहीं है, जबकि ईशा कहती है उसकी दो शर्त है. पहली शर्त कि सवी शादी के बाद स्कूल में पढ़ाना नहीं छोड़ेगी. इसके बाद ईशा दूसरी शर्त रखती है कि, सवी को आईएएस की पढ़ाई करने दें क्योंकि आईएएस बनना उसका सपना है. रजत और उसकी फैमिली मान जाती है. वहीं, रजत की फैमिली सगाई वेन्यू पर आते हैं. ईशा उनका वेलकम करती है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत अपनी सगाई वाली रिंग लाना भूल जाते हैं. सई उन्हें धागा देती है और दोनों उसे रिंग की तरह बांध देते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >