Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को पार्टी में देखकर इमोशनल हो जाएगी आशका, रजत और सवी की होगी जोरदार लड़ाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ एंटरटेनिंग हो गया है. जहां सवी, सई और रजत एक फंक्शन में मिलते हैं. यहां आशका अलग होने के बाद पहली बार अपनी बेटी सई को देखती है और इमोशनल हो जाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां लीप के बाद हितेश भारद्वाज ने रजत ठक्कर के रूप में शो में एंट्री की. वह भाविका शर्मा की ओर से अभिनीत सवी भोसले के नए पड़ोसी हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही रजत और सवी एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे, लेकिन फिलहाल दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन है. रजत एक गुस्सैल आदमी है और हर किसी से नफरत करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी आशका उसे धोखा दिया और एक अमीर आदमी के लिए छोड़ दिया. अब वह अपनी बेटी सायशा उर्फ ​​सई की परवरिश अकेले कर रहे हैं. सवी, सई की टीचर है और वह उससे बहुत प्यार करती है. अब, आने वाले एपिसोड में हम आशका को सई और रजत से मिलते देखेंगे.

पार्टी में आशका पहली बार अपनी बेटी से मिलेगी

‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक अवॉर्ड फंक्शन होने वाला है. आशका अपने अमीर पति अंश के साथ इस फंक्शन में शामिल होंगी. सई और अरमान के साथ रजत कपूर भी फंक्शन में शामिल होंगे. सवी अपने नए मंगेतर के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनेंगी. इस दौरान सई को अपने पापा के साथ पार्टी एंजॉय करते देख सवी खुश हो जाएगी. इस पार्टी में पहली बार आशका अपनी बेटी को देखेगी. क्या वह सई और रजत के साथ फिर से मिलना चाहेगी?

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

सवी को गलत समझेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि सई लापता हो जाती है. रजत की मां सवी पर अपनी पोती के अपहरण का आरोप लगाएगी. हालांकि, ऐसा होगा कि सवी सई को अस्पताल में भर्ती कराएगी क्योंकि वह बीमार पड़ गई है. रजत गुस्से में होंगे. वह बिना कुछ सोचे-समझे सवी और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है. बीते दिनों भाविका शर्मा ने एक रील शेयर किया था, जिसमें उन्हें और हितेश को रोमांटिक होते हुए देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद फैंस क्यास लगा रहे थे कि क्या दोनों का रोमांटिक ट्रैक जल्द शुरू होने वाला है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >