Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा के घर चलने के लिए ईशान ने सवी के सामने रखी शर्त, दुर्वा ने फिर चली नयी चाल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि दुर्वा, ईशान और सवी के सामने बड़ा राज खोलेगी. दूसरी तरफ रीवा के घर भोसले परिवार डिनर के लिए जाएगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल निभा रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और ईशान ना चाहते हुए भी शादी के बंधन में बंध गए है. रीवा को समझ आ गया है कि उनकी शादी समझौते वाली शादी है. मुकुल मामा के आने से ट्रैक की कहानी काफी दिलचस्प हो गई है. मामा जी और अन्वी के बारे में सवी को पता चल गया है और उसने ईशान को भी बताया है.


गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा के घर डिनर में जाने के लिए भोंसले परिवार तैयार होता है. अन्वी जाने से इनकार करती है और घर पर पढ़ाई करने के बारे में कहती है. ईशान उसकी बात से मान जाता है. शिखा, ईशान को बताती है कि सवी को रीवा की मां ने डिनर के लिए नहीं बुलाया है. इस बात को लेकर सुरेखा से ईशान बात करता है. हालांकि सवी इस बात के लिए ईशान को परेशान होने के लिए नहीं कहती है.


दुर्वा ने खोला ये राज
दुर्वा ईशान से पूछती है कि अगर सवी डिनर के लिए नहीं आएगी तो वो साड़ी कब पहनेगी, जो उसे ईशान ने गिफ्ट में दी है. ईशान साड़ी को लेकर उससे सवाल करता है. दुर्वा कहती है कि वो साड़ी के बारे में इसलिए बात कर रही है ताकि सवी को सच्चाई बता सकें. दुर्वा कहती है कि सवी को लगता है कि उसने साड़ी खुद के पैसे से खरीदी है. दुर्वा कहती है कि उसने सारी सच्चाई दुकान में फोन करके पता कर ली है. सवी ये सब जानकर काफी दुखी हो जाती है और वहां से चली जाती है. ईशान उसे समझाने के लिए जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-रीवा की शादी को सपोर्ट करेगी सवी, सीरियल में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट


ईशान और सवी के बीच हुई बहस
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि साड़ी को लेकर ईशान और सवी के बीच तीखी बहस होती है. सवी उससे कहती है कि उसे ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी. ईशान उससे कहता है कि उसने बस उसकी भावनाओं की कद्र की है. ईशान कहता है कि भी सुरेखा के लिए पंच मुखी गणेश खरीदने के लिए रामटेक गई थी. ईशान कहता है कि वो उसके बिना रीवा के घर डिनर के लिए नहीं जाएगा. ईशान वहां से चला जाता है और शिखा आती है. शिखा कहती है कि ईशान रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ रहा है और उसे भी एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए.


रीवा के घर पहुंचा भोसले परिवार
भोसले परिवार रीवा के घर खाने पर आते है. स्वाति, मुकुल से बात करती है और उसकी तारीफ करती है. मुकुल को वो होलिका दहन के लिए कहती है, लेकिन सवी उसे रोक लेती है. सवी सबसे कहती है कि ये काम यशवंत और सुरेखा को करना चाहिए और सब उसकी बात मान लेते है. वहीं, शिखा, ईशान और सवी को होलिका दहन के चारों ओर सात फेरे लेने के लिए कहती है. दोनों उसकी बात मान जाते है. ये सब रीवा देखती है और उसे काफी दुख पहुंचता है.

Anupama: पाखी और आध्या की हुई इस बात पर लड़ाई, बाबूजी ने अनु से मांगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >