Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: ऋतुराज या नील, किसकी किस्मत में होगी तेजू? परिवार वालों ने लिया बड़ा फैसला

Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील के लिए उसके परिवार वालों ने लड़की पसंद कर ली है. नील को सिर्फ उससे मिलना है. हालांकि नील इस शादी के लिए तैयार नहीं है.

Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील वापस घर लौटकर आता है. लीना उसकी नजर उतारती है. नंदिनी, नील को बताती है कि उसके पास उसके लिए एक गुड न्यूज है. नंदिनी कहती ही उन्होंने उसकी शादी फिक्स कर दी और लड़की का परिवार गणेशपथ से है. परिवार के लोग नील को लड़की से मिलने के लिए मनाते हैं. दूसरी तरफ मुक्ता, मोहित को डॉक्टर के पास चेक अप के लिए हॉस्पिटल जाने के लिए कहती है. मोहित मना करता है. हालांकि मुक्ता कहती है नील ने उन्हें चेक अप करवाने के लिए कहा था.

तेजू से ये वादा लेगा मोहित

सीरियल में दिखाया गया है कि तेजू, मोहित से कहती है उसने उसका डॉक्टर से मिलने का समय फिक्स कर लिया है. मोहित फिर से इसके लिए मना करता है. तेजू कहती है वह वह चेक अप के बाद ट्रैवल कर सकता है. दूसरी तरफ मोहित, तेजू से कहता है कि वह उसे एक सिंगर बनते देखना चाहता है और कसम खाता है कि जब तक ऐसा नहीं होता, वह मरने वाला नहीं है. मोहित, तेजू से वादा मांगता है कि वह उसकी ये इच्छा पूरी करेगी. तेजू उससे वादा करती है.

नील की शादी होगी फिक्स

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील को उसका परिवार बताता है उसके पास कई रिश्ते के प्रप्रोजल थे, लेकिन उसके लिए उन्होंने एक लड़की पसंद कर लिया है. उसे उससे जाकर मिलना है और उसके बाद उसकी सगाई हो जाएगी. ये सुनकर नील परेशान हो जाता है, लेकिन वह घर वालों को कुछ नहीं बताता. नील सोचता है कि उसे तेजू से प्यार हो गया है. नील अपने परिवार से कहता है कि शादी एक बड़ा फैसला है और इसमें वह किसी भी तरह से जल्दबाजी नहीं करना चाहता. नील की मां कहती है वह उसकी हर बात मानता है, लेकिन अभी क्यों हिचकिचा रहा है. इस दौरान उसका परिवार उसे बताता है कि लड़की किस शहर की है. नील को याद आता है उस शहर से तो तेजू भी है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >