Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत और तेजू की हत्या के पीछे ये शख्स है मास्टरमाइंड? सवी के सामने आएगा राज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, नील के घर आती है. वह ऋतुराज से पूछताछ करती है. हालांकि ऋतुराज उसके सवाल सुनकर काफी भड़क जाता है. दूसरी तरफ भूषण, सवी की शिकायत नितिन से करता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीना, विनोद से कहती है कि ये जानते हुए कि नील उसका असली बेटा नहीं है, उसका प्यार उसके लिए कभी कम नहीं हुआ. लीना कहती है उसे विश्वास नहीं होता कि सच्चाई जानने के बाज नील ने खुद को उनसे दूर कर लिया. लीना पंडित से आग्रह करता है कि वह नील को पूजा में लेकर आए. नील उनसे कहता है कि जब तक तेजू की हत्या का सच वह नहीं जान जाता, तब तक वह शांत नहीं बैठने वाला है.

ऋतुराज से पूछताछ करेगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज, नील को पूजा में बैठने के लिए कहता है, लेकिन वह उसक�� बात नहीं सुनता और चला जाता है. वहां सवी आती है और पंडित को पूजा रोकने के लिए कहती है. सबको लगता है कि वह नील से पूछताछ करने आई है. हालांकि सवी बताती है वह ऋतुराज से पूछताछ के लिए आई है. ऋतुराज कहता है कि उसने अपना बयान दे दिया है. ऋतुराज, रजत और तेजू के अफेयर के लेकर बात करता है. सवी उसे अपने पति को बदनाम नहीं करने के लिए कहती है. वह दोनों को लेकर अश्लील कमेंट करता है. सवी ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मार देती है.

ऋतुराज को सवी मारेगी थप्पड़

सीरियल में दिखाया जाएगा कि भूषण, सवी की नितिन शिकायत करता है. नितिन पूछता है कि वह कौन है. भूषण उसे बताता है कि वह नील का चाचा है. वह सवी के बारे में बताता है कि उसने ऋतुराज को थप्पड़ मारा है. साथ ही ये भी बताता है कि सवी बिना वारंट के ही उसके घर में घुस गई थी. वह कहता है कि सवी के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करें. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी को नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >