Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करेगी तेजस्विनी, इस तरह होगी नील और तेजू की शादी, VIDEO

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ऋतराज के सामने तेजू उस शख्स की तारीफ करती है, जिसने उसकी मदद की. ये बातें ऋतराज को अच्छी नहीं लगती और वह किसी अनजान शख्स से मदद लेने पर तेजू पर नाराज होता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजू, ऋतुराज को सारी बातें बताती है. वह उसे बताती है कि उसके जाने के बाद कैसे उसकी ट्रेन मिस हो गई थी. उसके फोन का चार्ज खत्म हो गया है और सड़क पर उसे कुछ लोग परेशान करने लगे थे. हालांकि तभी नील वहां आ गया और उसने उसकी मदद की. तेजू, ऋतराज के सामने नील की तारीफ करती है.

तेजू से मिलने अमरावती जाएगा ऋतराज

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तेजू कहती है कि कैसे उस दिन उसे कोई बस नहीं मिल रही थी. नील ने उसकी मदद करते हुए उसे खुद घर पहुंचाया. वह नील की तारीफ करते हुए कहती है कि नील जो एक ड्राइवर है उसने अपनी जॉब की चिंता नहीं की और उसे सही-सलामत घर पहुंचा दिया. हालांकि ऋतराज को पता नहीं होता कि वह नील के बारे में बात कर रही है. वह उसे एक अनजान इंसान के साथ जाने के लिए गुस्सा करता है. तेजू उसकी बात सुनकर थोड़ी उदास हो जाती है और फिर ऋतराज उसे एक बार और मिलने के लिए कहता है. इस बार तेजू उसे अमरावती आने के लिए कहती है क्योंकि उस घटना के बाद उसे घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है.

इस तरह होगी नील और तेजू की शादी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी को फोन आता है कि उसके पिता अस्पताल में भर्ती हैं. तेजू देखती है उसके पिता आईसीयू में है. नील उसके पिता का इलाज कर रहा होता है. नील उसे बताता है कि उसके पिता की जान अब खतरे से बाहर है. तेजू के पिता, नील को तेजू से शादी करने के लिए कहते हैं. शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >