Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकाले जाने पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, वैभवी हंकारे ने कहा- दुख है मेरा किरदार…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में से वैभवी हंकारे का किरदार मेकर्स खत्म कर रहे हैं. उनकी जगह भाविका शर्मा शो में एंट्री कर रही है. अब शो का हिस्सा नहीं होने पर वैभवी ने अपने दिल की बात कही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपने कास्ट को लेकर चर्चा में है. शो की लीड एक्ट्रेस वैभवी हंकारे की मौत होने वाली है और वह शो का हिस्सा अब नहीं होंगी. लीप के बाद वैभवी की एंट्री इसी साल फरवरी में हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में मेकर्स ने उन्हें बदलने का फैसला कर लिया. कम रेंटिग की वजह से मेकर्स कहानी में चेंजस ला रहे हैं और फिर से भाविका शर्मा की एंट्री करवा रहे हैं. भाविका अब परम सिंह और सनम जौहर के साथ नजर आएंगी. अब वैभवी ने शो छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

वैभवी हंकारे ने गुम है किसी के प्यार में से बाहर निकलने पर दी प्रतिक्रिया

चैनल से जुड़े एक सूत्र की मानें तो वैभवी हंकारे को गुम है किसी के प्यार में लाना दर्शकों को पसंद नहीं आया. जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें वापस लाने का फैसला किया. सूत्र का कहना है कि अगर मेकर्स कास्ट में बदलाव नहीं करते तो उन्हें शो खत्म करना पड़ता. इसपर वैभवी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि, ”ये एक धारणा है कि उन्हें कम टीआरपी की वजह से उन्हें बाहर किया गया. एक्ट्रेस कहती हैं, एक गलत मैसेज फैलाया जा रहा है और मैं मुझे अपनी बात रखनी पड़ी. मेरा रोल शो में एक नई एंट्री के तौर पर लाया गया था. मैंने तेजस्विनी के किरदार के लिए सब कुछ लगा लिया और इसे मेहनत से निभाया.”

वैभवी हंकारे बोली- दुख है मेरा किरदार…

वैभवी हंकारे ने आगे कहा कि, ये दुख कि बात है कि मेरा किरदार ऐसे अचानक खत्म किया जा रहा है और ये काम का नेचर है. हम हमेशा यह तय नहीं कर पाते कि हम कितने समय तक रुकेंगे या शो चलेगा या नहीं.” गुम है किसी के प्यार में वैभवी ने फरवरी 2025 में एंट्री की थी. शो में उनकी जोड़ी सनम जौहर और परम सिंह के साथ बनी है. इन दिनों दिखाया जा रहा है कि तेजू और नील की शादी हो गई है.

यहां पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >